Monday 4 February 2019

NT24 News : प्रशासक का भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने किया आभार व्यक्त.............


औद्योगिक क्षेत्र की मांगे माने जाने पर प्रशासक का टंडन ने किया आभार व्यक्त
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
शहर के औद्योगिक क्षेत्र एसोसिएशन कई मांगे चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा मान लिए जाने पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने चंडीगढ़ के प्रशासक वी पी सिंह बदनौर, प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा और वित्त सचिव ऐ के सिन्हा का आभार व्यक्त किया है | प्रशासन ने काफी वर्षों से औद्योगिक क्षेत्र में नीड बेस चेंज की लंबित पड़ी मांग पर अपनी सहमति जता कर हरी झंडी दिखा दी है | इससे अब वहां के व्यापारी अपनी जरूरत के हिसाब से अपने क्षेत्र के भीतर जरूरत अनुसार परिवर्तन कर पाएंगे | प्रशासन के इस सकारात्मक फैसले पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने बयान जारी करते हुए कहा कि पार्टी ने उद्योगपतियों की समस्याओं को हल करवाने का अपना वायदा पूरा किया है | टंडन के नेतृत्व में औद्योगिक क्षेत्र की कई एसोसिएशन उनसे मिली थी और उनके साथ चंडीगढ़ के प्रशासक और प्रशासक के सलाहकार से कई बार मिले | इस कार्य को करवाने के लिए चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने भी काफी प्रयास किये | उनकी समस्याओं को हल करवाने के लिए टंडन ने केंद्रीय मंत्रियों और केंद्रीय विभाग कार्यालयों पर भी कई बार प्रतिनिधिमंडलों को लेकर दौरे किये थे, जिसके परिणामसवरुप अब उद्योगपतियों को काफी राहत प्रदान की गई है | उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ शहर की औद्योगिक नीति में काफी खामियां थी | जिसको ठीक करने के लिए केंद्र में भाजपा की सरकार बनते ही भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ ने लगातार प्रयास करने शुरू किये | इस से पूर्व कांग्रेस पार्टी ने इस क्षेत्र के लोगों की समस्याओं की अनदेखी की और इन लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था | प्रशासन की नीतियों के चलते यहाँ पर औधोगिक क्षेत्र में काफी संस्थानों में ताले लगने शुरू हो गए थे | व्यापारी भी पशोपेश में थे कि वे अपनी समस्याओं को रखें भी तो कहाँ | ऐसे में उनको भाजपा में आशा की किरण नज़र आयी तब उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन से संपर्क साधा और टंडन ने भी सभी एसोसिएशन को साथ प्रशासक और प्रशासक के सलाहकार के साथ भेंटवार्ता करके सभी उद्योगपतियों की समस्या को जल्द से जल्द हल करवाया | उन्होंने कहा कि प्रशासन ने इस क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए एसोसिएशन की मांगों को मान लिया है | अब नीड बेस चेंज के साथ साथ शहर के उद्योगपति के लिए यहाँ पर विभिन्न क्षेत्रों में जैसे कि सेवाएं,इंजीनियरिंग / औद्योगिक / संरचनात्मक परीक्षण लैब्स,सोशल मीडिया के लिए ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग स्टूडियो,डॉक्यूमेंटेशन सेंटर फॉर इंडस्ट्रियल डिज़ाइनिंग एंड प्रिंटिंग: कैड / कैम डिज़ाइन वर्कशॉप, सुरक्षा प्रबंधन सेवाएँ, सभी प्रकार के प्राधिकृत सेवा केंद्र और उद्योग और ऑटोमोबाइल संबंधित सेवा और मरम्मत केंद्र पुर्जों और सामान,टेलीकॉम / डीटीएच / इंटरनेट और केबल ऑपरेटर की सेवाएं जैसे टेलीकॉम एक्सचेंज, बैक और बिलिंग, बिल प्रिंटिंग और संग्रह केंद्र , सामान्य भण्डारण / रसद सामान्य वस्तुएं, औद्योगिक सामान, सफेद वस्तुएं, चिकित्सा / सर्जिकल सामान (चिकित्सा), रेस्टोरेंट / टेक अवे / ऑनलाइन रेस्त्रां खोले बिना रेस्तरां और आउटडोर कैटरर्स के लिए बेस किचन, इन सभी अतिरिक्त गतिविधियों को केवल और केवल व्यापार से व्यवसाय के लिए अनुमोदित किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी ने शहर के उद्योगपतियों की उपरोक्त समस्याओं का निवारण करवाया है जल्द ही इनकी लीज होल्ड टू फ्री होल्ड की मांग को भी पूरा करवा लिया जायेगा | इसके लिए भारतीय जनता पार्टी पहले से ही प्रयासरत है |

No comments: