Tuesday 16 April 2019

NT24 News : कांग्रेस ने वीरवार को सेक्टर-7 में सभा बुलाई

कांग्रेस ने वीरवार को सेक्टर-7 में सभा बुलाई
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं की एक सभा 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे त्रिवेणी मंदिर सेक्टर-7सी चंडीगढ़ के सामने बुलाई गई है। बैठक में पूर्व केन्द्रीय मंत्री व चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार पवन बंसल, पूर्व डिप्टी मेयर व पार्टी की चंडीगढ़ इकाई   के महासचिव हरमोहिंदर सिंह लक्की आदि हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के आयोजन में ब्लाक नं. 1 के पदाधिकारी बढ़-चढक़र शामिल होंगे। इसमें बंसल के चुनाव प्रचार अभियान के तहत चंडीगढ़ को स्वच्छ बनाने और महिलाओं की सुरक्षा आदि विषयों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही सेक्टर-7 व सेक्टर-8 की मार्केट में चुनाव प्रचार अभियान भी चलाया जाएगा। यह जानकारी ब्लाक कांग्रेस समिति-1 के अध्यक्ष ईश शर्मा ने दी ।

No comments: