Wednesday 5 June 2019

NT24 News : एसएमडी स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया............

एसएमडी स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
पंचकूला
एसएमडी लिटिल चैम्प स्मार्ट स्कूल, सेक्टर 2, पंचकूला में विश्व पर्यावरण दिवस का समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। स्वच्छ वातावरण के बारे में उपयोगी संदेश देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। छोटे बच्चों को वृक्षारोपण का महतव बताया गया। प्रिंसिपल सुश्री दीपिका लूथरा ने कहा, ‘विश्व पर्यावरण दिवस का संदेश सरल है। हमें प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए। प्लास्टिक का पुन: उपयोग नहीं हो पाता है। साथ मिलकर हम एक बेहतर, स्वच्छ और प्रदूषण रहित दुनिया का निर्माण कर सकते हैं।’ निदेशक श्री नरेश गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण दिवस का जश्न मनाने का उद्देश्य युवा पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अधिक संवेदनशील बनाना है  


No comments: