Tuesday 9 July 2019

NT24 News : भूपेन्द्र कला एवं संस्कृति समिति द्वारा डांस प्रतियोगिता का आयोजन................

भूपेन्द्र कला एवं संस्कृति समिति द्वारा डांस प्रतियोगिता का आयोजन
एन टी 24 न्यूज़ 
विनय कुमार 
चंडीगढ़
सेक्टर 18 स्थित टेगोर थिएटर में भूपेन्द्र कला एवं संस्कृति समिति द्वारा विशाल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें ट्राई सिटी से लगभग 43 के करीब बच्चों ने भाग लिया और उन्होंने बैस्ट्रन, शास्त्रीय और लोक नृत्य डांस प्रस्तुत किया | प्रतिभागी बच्चों ने एकल, युगल और समूह नृत्य पेश किए | कार्यकर्म का उद्घाटन आर. के. शर्मा (बैंक मेनेजर),  राजेश कुमार (फिल्म एवं ऐड डायरेक्टर) ने किया | कार्यकर्म के मुख्य अतिथि आर.के. शर्मा, राजेश शर्मा रहे | बच्चों की प्रतिभा का निर्णय करने के लिए जस्सी सिधू, राहुल, मनीषा शर्मा, मैक को विशेषकर बुलाया गया था | कार्यक्रम की आयोजक भूपिंदर कौर ने आगे बताया की बच्चों को उनकी प्रतिभा के अनुसार पुरस्कृत किया गया | जिनमे सोलो डांस में विजेता रही “ ऐ ” ग्रुप में प्रथम रहे अक्षरा व कृतिका और अरुशी सेकंड और थर्ड रही | समूह नृत्य में प्रथम रहे लवीश, निशान्ता, दूसरे स्थान पर रहे मानसुई, एताषा तीसरे स्थान पर रहे नितिन, अरुण “बी” ग्रुप में प्रथम रही जोयती दूसरे स्थान पर रहे काश्वी,  और तीसरे स्थान पर दिविन्ति | “सी” ग्रुप में पर्थ रहे सूरज | इस कार्यक्रम का सभी हुए प्रतिभागी और उन्के अभिभावकों ने खूब आनंद लिया | कार्यकर्म के अन्त में आर. के. शर्मा, राजेश कुमार, जयेन्द्र कुमार, निर्देशक साई कला समिति । को सन्मान चिन्ह भेंट कर सन्मानित किया गया |

No comments: