Saturday 7 December 2019

NT24 News : चंडीगढ़ में "चंडीगढ़" का किया म्यिुजिकल ट्रेक लांच ......

रोहित बालाजी प्रोडक्शंस  ने शहर चंडीगढ़का किया म्यिुजिकल ट्रेक लांच
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
रोहित बालाजी प्रोडक्शंस ने आज शनिवार को म्यिुजिक ट्रेक शहर चंडीगढ़को सेक्टर 27 स्थित चंडीगढ़ प्रेस कल्ब में लांच किया। लांच के दौरान प्र्रैस को संबोधित करते हुये संगीतकार  राजेन्द्र सदिओड़ा ने बताया कि  गाने का वीडियो चंडीगढ़ की खूबसूरती को बखूबी दर्शाया है जिसे दर्शक अवश्य पसंद करेंगें। गाने में मॉडल रोहित परती ने ही अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। गीत को विक्की गिल ने लिखा है जबकि धुनों से जय मीत ने सजाया है। गाने का निर्देशन एड अमर्स ने किया है। गीत के प्रोडक्शन हैड परमिंदर पिंकू के निर्देशन में गीत को सिरे चढाया है। इससे पूर्व रोहित परती ने गायक सुखजिन्दर शिंदा, डाक्टर ज्यूस, जोरा रंधावा, फिरोज खान और अन्य गायकों के साथ 17 गीतों में अदाकारी की है। राजेन्द्र ने बताया कि श्रोता जल्द ही गायक रोहित परती के गीत शहर चंडीगढकी रिलिज के बाद सोशल मीडिया यू टियूब के अतिरिक्त विभिन्न टीवी चैनलों पर देखा जा सकेगा। 

No comments: