Wednesday 4 December 2019

NT24 News : टवीट करके गायक हंसराज ने दिया अपनी माता के निधन का समाचार.....

टवीट करके गायक हंसराज ने दिया अपनी माता के निधन का समाचार
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
प्रसिद्ध सूफी गायक और भाजपा सांसद हंस राज हंस की 80 वर्षीय मां अजीत कौर का निधन हो जाने की जानकारी खुद गायक ने आज अपने ट्विटर पर पोस्ट डालकर दी। वह लिंक रोड स्थित घर में ही रहती थी। भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं गायक हंसराज हंस की 80 वर्षीय मां अजीत कौर का बुधवार को निधन हो गया। हंस राज हंस उनके पार्थिव शरीर को लेकर दिल्ली से जालंधर पहुंचे। हंस के घर पर उनके जानकारों एवं परिजनों का आना जाना शुरू  हो गया। बताया गया की उन्होंने लिंक रोड स्थित निवास स्थान में सुबह 2:30 बजे अंतिम सांसें ली। इस खबर से चरों ओर शोक की लहर फैल गई। अजीत कौर के परिवार में हरबंस लाल, अमरीक सिंह, हंसराज हंस, परमजीत हंस के साथ साथ बहनें दर्शना कौर व हरबंस कौर के परिवार के सदस्य भी शामिल हैं। सांसद हंस को मां के देहांत की खबर सुबह उनकी पत्नी रेशम कौर ने दी। हंसराज तुरंत दिल्ली से जालंधर रवाना हो गए थे। सुबह उनके घर पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। सांसद हंस के प्रबंधक कुलविंदर सिंह के अनुसार माता जी का अंतिम संस्कार शुक्रवार को उनके पैतृक गांव सफीपुर में किया जाएगा। अभी परिवार के कई सदस्य विदेश में हैं और उनके लौटने का इंतजार किया जाएगा। हंस राज हंस के छोटे भाई परमजीत हंस और उनकी पत्नी पिंकी कनाडा में हैं। उनकी बहन हरबंस कौर यूके में है। उनके आने के बाद ही माता का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

No comments: