Friday 27 March 2020

NT24 News : अरूण सूद बने चंडीगढ़ भाजपा के नए अध्यक्ष.....

सर्वसहमती से अरूण सूद बने चंडीगढ़ भाजपा के नए अध्यक्ष
एन टी 24 न्यूज़ 
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़ 
भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के  नव नियुक्त पदाधकारियों के सम्मान हेतु पार्टी द्वारा पार्टी कार्यालय कमलम में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया| कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने की| इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य संजय टंडन, संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, महामंत्री चंद्रशेखर और रामबीर भट्टी, वरिष्ठ कार्यकर्ता रघुबीर लाल अरोड़ा सहित सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने इसमें भाग लिया| कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करते हुए प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर ने बताया कि नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, संजय टंडन और संगठन महामंत्री दिनेश कुमार ने फूल माला पहना कर और मुँह मीठा करवा कर स्वागत किया | 
      कार्यकम में उपस्थित सभी लोगों को उनकी नियुक्ति पर बधाई प्रदान करते हुए प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि पार्टी ने जिस प्रकार से हम सभी पदाधिकारियों पर विश्वास जता कर हमें जो दायित्व प्रदान किया है उसके लिए हम सभी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बी एल संतोष, प्रभारी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभात झा का तहे दिल से आभार व्यक्त करते हैं | उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमारे पर जिस प्रकार से भरोसा दिखा कर हमें यह जिम्मेदारी दी है अब हमारा कर्तव्य है कि हम अधिक से अधिक परिश्रम कर पार्टी को और अधिक बुलंदी तक पहुंचाने का भरसक प्रयास करें| उन्होंने सभी पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आने वाले नगर निगम चुनाव में हम सभी की अहम भूमिका है इसलिए हमें अभी से चंडीगढ़ की जनता के बीच जाकर पार्टी के प्रचार प्रसार में जुटना होगा और पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुँचाना होगा| जनता की समस्याओं को विभिन्न मंच के माध्यम से हल करवाना ही हमारी प्राथमिकता है| "देश का विकास सभी का विकास" की परम्परा पर चलने वाली भाजपा के समर्थन के लिए जनता में अलख जगाकर पार्टी को और अधिक सुदृढ़ करना ही हमारा ध्येय है|  इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य संजय टंडन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बीते 10 वर्षों के दौरान भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ ने प्रदेश के सभी चुनावों नगर निगम, जिला परिषद, पंचायत समिति और मार्किट कमेटी के सभी चुनावों में भाजपा का परचम लहराया है ठीक उसी प्रकार से नव नियुक्त पदाधिकारी इसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए और अधिक बुलंदी तक पहुंचाए, यही मेरी शुभकामनायें हैं| इस मौके पर संगठन महामंत्री दिनेश कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सरल शब्दों में संगठन के प्रति निष्ठा और सभी को साथ लेकर चलने की बात रखी और साथ ही बूथ स्तर तक पार्टी को और अधिक सुदृढ़ करने का आह्वान किया |

No comments: