Saturday 11 April 2020

NT24 News : गाँधी स्मारक भवन में कस्तूरबा गांधी......

गाँधी स्मारक भवन में कस्तूरबा गांधी जी की 150वीं जयन्ती मनाई गई।
एन टी24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चण्डीगढ़
गाँधी स्मारक भवन सैक्टर-16ए, चण्डीगढ़ में गांधी स्मारक निधि, पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश तथा आचार्यकुल चण्डीगढ़ के तत्वाधान में कस्तूरबा गांधी जी की 150वीं जयन्ती बडे़ श्रद्धापूर्वक मानई गई। जयन्ती समारोह का शुभारम्भ सामूहिक सफाई अभियान से हुआ जिसमें गांधी स्मारक निधि के सचिव डा. देवराज त्यागी एंव कार्यकर्ता आनन्द राव, दीपक, राजू, कालूराम आदि ने भाग लिया। मुख्यवक्ता डा. देवराज त्यागी ने श्रद्धान्जलि देते हुए कहा कि कस्तूरबा गांधी का विवाह 13 वर्ष की उम्र में ही गांधी जी के साथ हो गया था। बा बहुत दृढ़ इच्छावाली स्त्री थी। अफ्रीका जाने बाद गांधी जी की तरह ही उन्होंने अपने जीवन को सादा बना लिया था। गांधी जी ने कहा था कि यदि मुझे कभी भी अपने जीवनसाथी का चुनाव करना पडें तो मैं कस्तूरबा को ही चुनूगां। बापू का यह कथन बा की महिमा बता रहा है। बापू के ऐतिहासिक कार्य में बा का जो हिस्सा रहा उसका स्मरण भारत सदैव करता रहेगा। गांधी जी की तरह ही कस्तूरबा गांधी ने अफ्रीका तथा भारत में देश की स्वतन्त्रता के लिए कई बार जेल काटी और जेल में ही अन्तिम सांस ली। संस्था के अध्यक्ष के.के. शारदा जी ने कस्तूरबा गांधी जी के जन्म दिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी कि कर्फयू के समय भी सभी कार्यकर्ता गांधी जी के आर्दशों पर चल रहे है तथा प्रतिदिन स्वच्छता अभियान में भाग लेते है। प्रेम विज वरिष्ठ उपाध्यक्ष आचार्यकुल ने भी फोन पर जन्म दिवस की बधाई देते हुए कस्तूरबा गांधी को नमन किया तथा उनके आर्दशों पर चलने की शपथ ली। आज के माहौल को देखते हुए ज्यादा लोगों को बुलाया नहीं गया था तथा दूर-दूर रहने का प्रावधान रखा गया था। समारोह में कंचन त्यागी, नीरज, पूजा, कालूराम, राजू इत्यादि लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

No comments: