Monday 13 July 2020

NT24 News : पार्टी ने मण्डल पदाधिकारियों की घोषणा की......

 पार्टी ने मण्डल पदाधिकारियों की घोषणा की
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा 
चंडीगढ़
भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के मण्डल नंबर 13 के  मण्डल अध्यक्ष रमेश कौल ने पार्टी के जिला अध्यक्ष राजिन्द्र शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की सहमति से अपने मण्डल का विस्तार करते हुए मण्डल पदाधिकारियों की घोषणा की है | मण्डल नंबर 13 के मण्डल अध्यक्ष रमेश कौल ने उपाध्यक्ष पद पर विरेन्दर शर्मा, गुरदीप कौर, अश्विनी कुमार, महासचिव पद पर नीलम शाही और शिव कुमार शर्मा, सचिव पद पर रूप शिखा सिन्घानीया, सूरज कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर अमित गुप्ता को नियुक्त किया |उपरोक्त सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए पार्टी के जिला नम्बर 3 के अध्यक्ष राजिन्द्र शर्मा ने कहा कि उपरोक्त सभी लोग इस से पूर्व भी पार्टी द्वारा दी गयी जिम्मेदारी को निभा चुके हैं और अपने अनुभवों के माध्यम से मण्डल, जिले और पार्टी को और अधिक सुदृढ़ करेंगे ऐसी उनको पूरी उम्मीद है |

No comments: