Thursday 21 January 2021

NT24 News : आप’ ने जस्टिस जोरा सिंह (रिटा.) को प्रदेश लीगल सैल का......

 आपने जस्टिस जोरा सिंह (रिटा.) को प्रदेश लीगल सैल का अध्यक्ष व एडवोकेट कशमीर सिंह मल्ली को प्रदेश सचिव किया नियुक्त

लाल चंद कटारूचक्क को एससी विंग का प्रदेश अध्यक्ष व जीवन सिंह संघोवाल को उपाध्यक्ष की दी जिम्मेदारी

बरिन्दर शर्मा को प्रदेश इवेंट इंचार्ज किया नियुक्त

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब के लीगल सेल और एससी विंग के पदाधिकारियों का ऐलान किया गया। पार्टी हेडक्वाटर से जारी संयुक्त बयान के द्वारा पार्टी के इंचार्ज और दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह और प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मैंबर भगवंत मान ने बताया कि जस्टिस जोरा सिंह (रिटा.) को प्रदेश का लीगल सैल का अध्यक्ष व एडवोकेट कशमीर सिंह मल्ली को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर से एससी विंग का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया गया। इनमें लाल चंद कटारूचक्क को अध्यक्ष और जीवन सिंह संघोवाल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। आपनेताओं ने कहा कि प्रदेश में लीगल सैल और एससी विंग को मजबूत करने के मक़सद से पार्टी की ओर से यह नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि जस्टिस जोरा सिंह (रिटा.) व एडवोकेट कशमीर सिंह मल्ली पिछले लम्बे समय से लोक मुद्दों को उठाते हुए लोगों के हकों के लिए आवाज बुलंद करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि जस्टिस जोरा सिंह के नेतृत्व में पंजाब का लीगल सेल मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के राज में दलित भाईचारे पर अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दलित भाईचारे की मांगों को लेकर पिछले समय से आवाज बुलंद करती आ रही है। अब दलित भाईचारे को जागरूक करने के लिए लाल चंद कटारूचक्क को अध्यक्ष और जीवन सिंह संघोवाल को उपाध्यक्ष लगाया गया है। इसके इलावा पार्टी ने लम्बे समय से पार्टी के लिए कार्य कर रहे बरिन्दर शर्मा को प्रदेश इवेंट इंचार्ज नियुक्त किया गया है। वहीं पार्टी ने सभी विधान सभा क्षेत्रों में 450 ब्लाक के क्मयूनीकेशन के इंचार्ज भी नियुक्त किए गए हैं।

No comments: