Tuesday 19 January 2021

NT24 News : राम सागर शर्मा ट्रस्ट ने राष्ट्रीय तीरंदाजी खिलाड़ी अंशु यादव को सम्मानित किया.....

 राम सागर शर्मा ट्रस्ट ने राष्ट्रीय तीरंदाजी खिलाड़ी अंशु यादव को सम्मानित किया

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

राम सागर शर्मा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट एवं डिफेंस रियलेटर ग्रुप खेलकूद एवं विभिन्न क्षेत्रों में अपने मेहनत एवं लगन के दम पर आगे बढ़ने वाले प्रतिभाओं को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करती रहती है। आज राष्ट्रीय तीरंदाजी खिलाड़ी अंशु यादव इन्होंने आठ बार राष्ट्रीय तीरंदाजी , 23 बार राज्य प्रतियोगिता में भाग लिया एवं पांच बार मेडल जीत कर चंडीगढ़ का नाम रोशन किया। आज  संस्था की तरफ से मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट देकर ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं चेयरमैन राकेश शर्मा एवं डिफेंस रियलेटर ग्रुप के डायरेक्टर मीरा शर्मा ने सम्मानित किया। राकेश शर्मा ने बताया कि उनका हमेशा से प्रयास है कि उभरते हुए बच्चों को प्रोत्साहित करें और सम्मानित कर कर उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दें और बच्चों को भी मार्गदर्शन दे सके।

No comments: