Sunday 20 June 2021

NT24 News : भाजपा के 50 साल के वादे की सड़क....

 भाजपा के 50 साल के वादे की सड़क 50 दिन में 

धंस गई : आप

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के वार्ड नं०-19 के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वीरू के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने धरना प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार द्वारा हल्लो माजरा चौक से लेकर रामदरबार तक बनाई गई सड़क पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। वीरेंद्र सिंह वीरू ने कहा 4 साल तक रामदरबार- हल्लो माजरा की जनता इस सड़क में धूल खाती रही, आम आदमी पार्टी के लगातार विरोध प्रदर्शनों के बाद आखिरकार भाजपा सरकार को यह सड़क बनानी पड़ी। लेकिन दुर्भाग्य यह रहा भाजपा सरकार ने सिर्फ और सिर्फ अपनी नाक बचाने के लिए सड़क बनवाई इसीलिए उन्होंने सड़क बनाने में खानापूर्ति की और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया। जिसका जीता जागता उदाहरण है 50 साल के वादे के साथ बनी सड़क 50 दिन में ही धंस गई। जिससे साफतौर पर यह साबित होता है कि इस सड़क को बनाने में भ्रष्टाचार किया गया है। प्रदेश नेता प्रिंसिपल रमेश कुमार टांक ने कहा कि अभी तो बारिश भी सही से नहीं हुई है। अभी सड़क का यह हाल होने लगा है, आगे पूरा मानसून पड़ा है। अगर यह सड़क इसी प्रकार धंसती जाएगी तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। हमें वहां से पर मौजूद ई- रिक्शा चालक ने बताया कि कल रात यहां पर एक बाइक वाला गिर गया और उसको काफी चोटे भी आई थी। अगर इसके कारण किसी भी नागरिक की जान चली गई तो उसकी जिम्मेदार भाजपा शासित नगर निगम और प्रशासन के अधिकारी होंगे। लेकिन दुर्भाग्य है कि सत्ता में बैठे भाजपा नेताओं को आम आदमी के जीवन की कोई चिंता नहीं है इन्हें सिर्फ और सिर्फ काम के नाम पर खानापूर्ति करनी हैं, और आम आदमी के मेहनत की कमाई के टैक्स के पैसों को भ्रष्टाचार करके खाने करना है। आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ भाजपा शासित नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों में भ्रष्टाचार की जांच की मांग करते हैं। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री विक्रम सिंह पुंडीर, आशा देवी, वार्ड नं0-19 सचिव सुनील कुमार टांक, नेता सतीश कुमार चौहान, प्रदेश कालोनी सेल उपाध्यक्ष सोनु राणा, प्रदेश कालोनी सेल महासचिव इकबाल कुरैशी,प्रदेश कालोनी सेल कोषाध्यक्ष लवली, नेता कुलविंदर सिंह यादव, नेता मदन लाल, नेता रवि कुमार टांक, युवा नेता कृष्ण कुमार, युवा नेत्री नेहा मुसावत, सोनु यादव, संदीप कश्यप, जगमोहन सिंह, युवा साथी सचिन खेरवाल, हैप्पी, सन्नी एवं अन्य साथी मौजूद रहे।

No comments: