Sunday 13 June 2021

NT24 News : 82 वर्षीय मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर की कोरोना से देहांत ........

भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान और मिल्खा सिंह की 

82 वर्षीय पत्नी निर्मल कौर की कोरोना से मौत

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

महान धावन मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह कोरोना वायरस के खिलाफ आज रविवार को जिंदगी की जंग से हार गई। रविवार शाम चार बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। पति के संक्रमित होने के कुछ दिन बाद उनकी भी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खुद मिल्खा सिंह भी कोरोना संक्रमण के बाद उसी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैंl 82 वर्षीय निर्मल मिल्खा सिंह भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान भी रह चुकी थी। बीते तीन हफ्ते से उनका इलाज जारी थी। उनकी रोम ओलिंपिक के बाद उनकी मिल्खा सिंह से शादी हुई थी। माता-पिता की देखभाल के लिए मशहूर गोल्फर जीव 22 मई को ही दुबई से चंडीगढ़ आ चुके हैं जबकि अमेरिका में रहने वाली डॉक्टर बेटी मोना मिल्खा सिंह भी यहीं है।  नौकरों से कोरोना फैलना का हुआ था शक : मिल्खा सिंह के नौकर भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और आशंका है कि यह दंपती उनके संपर्क में आने से कोविड-19 पॉजिटिव हो गया। एशियाई खेलों के चार बार के स्वर्ण पदक और राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन मिल्खा सिंह 1960 रोम ओलंपिक में 400 मीटर के फाइनल में मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूक गए थे।


No comments: