Sunday 27 June 2021

NT24 News : रागिनी बनी भाजपा महिला मोर्चा जिला ....

 रागिनी बनी भाजपा महिला मोर्चा जिला शहीद भगत

 सिंह की अध्यक्षा

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश की अध्यक्षा सुनीता धवन एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह जी की सहमति से रागिनी मिश्रा को शहीद भगत सिंह जिला कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया गया एवं चित्रलेखा और किरण कुमारी  को महासचिव नियुक्त किया गया है इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश महासचिव रूबी गुप्ता एवं नेहा अरोड़ा ने अपने वक्तव्य में कहा कि महिला मोर्चा की महिलाओं ने समाज और शहर की कोरोना महामारी के दौरान बढ़ चढ़कर भाग लियाl कोरोना पीड़ित परिवारों के पास घर-घर तक भोजन पहुंचाने के अतिरिक्त महामारी से बचने के लिए जागरूकता अभियान से लेकर संकट की घड़ी में फ्रंट लाइन में खड़े होकर प्रत्येक चुनौती को स्वीकार कियाl आज की तिथि में भाजपा महिला मोर्चा चंडीगढ़ का महिलाओं का सबसे बड़ा संगठन बन चुका हैl मोर्चा की महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित भारत सरकार की महिलाओं हेतु कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जल्द ही जागरूकता अभियान प्रारंभ किया जाएगाl कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सिद्धू उपाध्यक्ष स्वराज उपाध्याय मंडल अध्यक्ष सुखविंदर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेl

No comments: