Sunday 27 June 2021

Nt24 News : संगठनात्मक जिलों की रचना के अनुरूप हुए....

 संगठनात्मक जिलों की रचना के अनुरूप हुए प्रभारी नियुक्ति

एन  टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने पार्टी के प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम और प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार की सहमति से पार्टी के सभी 6 संगठनात्मक जिलों की रचना के अनुरूप उनके प्रभारियों की नियुक्ति की है | यह जानकारी पार्टी के प्रदेश महामंत्री चन्द्रशेखर ने प्रदान की | उन्होंने बताया कि डॉ भीमराव अम्बेडकर जिले के लिए पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष आशा जसवाल, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिले के लिए प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर, रानी लक्ष्मी बाई जिले के लिए प्रदेश महामंत्री रामबीर भट्टी, डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी जिले के लिए प्रदेश सचिव अमित राणा, शहीद भगत सिंह जिले के लिए प्रदेश सचिव तजिंदर सरां , भारत रत्न अटल जिला के लिए प्रदेश कार्यालय सह सचिव देवी सिंह को नियुक्त किया है | सभी नवनियुक्त प्रभारियों के बारे में बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि पार्टी के सभी जिलों में पार्टी की विचारधारा के प्रसार के लिए उपरोक्त सभी लोगों की नियुक्ति की गयी है ताकि जिले इनके अनुभवों से और अधिक सुदृढ़ हो सकें | उपरोक्त सभी प्रभारी गत कई वर्षों से पार्टी के साथ काम करते आये हैं और उनके अनुभवों से सभी जिलों में पार्टी की गतिविधियों में और अधिक तीव्र गति आएगी ऐसी उनको पूरी पूरी आशा है | उन्होंने एक बार पुनः सभी नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई प्रदान की

 

No comments: