Sunday 27 June 2021

NT24 News : प्रशासन और नगर निगम और जल्द से जल्द करें समस्याओं का निवारण : दीपा दुबे

 आंधी से गिरा विशाल पेड़, बुजुर्ग दंपति घायल

पैड के नीचे फसी महिला को बचाया

दीपा दुबे ने प्रशासक वी पी बिजनौर से करी मांग शहर भर के नागरिकों की समस्याओं को सुनें

प्रशासन और नगर निगम और जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का करें निवारण

एन टी 24 न्यूज़ 

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

शहर बाहर में अपना जीवन पूरा कर चुके पेड़ लोगो के जीवन के लिए खतरा बने हुए है। शुक्रवार रात्रि एक विशाल पेड़ सेक्टर 15 बी के मकान नंबर 1221 में आंधी की वजह से  अचानक एक पेड़ घर पर गिर गया। पेड़ की चपेट में दो बुजुर्ग दंपति कमल किशोर गर्ग और सुनीता रानी आ गए। महिला तो पेड़ की चपेट में आ गयी। रात्रि 2 बजे के आस पास गठित  घटना में  महिला एक घंटे तक पेड़ के बीच फस गयी। किसी तरह आस पास के लोगो ने महिला को बाहर निकाल कर बचाया। महिला की टांग पर चोट आई। जिन्हें सेक्टर 16 के अस्पताल में ले जाना पड़ा। रात्रि में वह अंधी की वजह से घर के बाहर स्कूटर हटाने के लिए बाहर आई थी, इससे पहले इन्हें संभलने का मौका मिलता पेड़ उनपर आ गिरा। घटना में घर का लैंटर भी टूट गया। और महिला के पति के सिर में शीशा गिरने से चोट आई। करीब महीना पहले इस पेड़ को लेकर दंपति ने प्रशासन को लिखा था। ग्रीन बैल्ट पार्क में लगा पेड़ भीतर से खोखला था। पत्र लिखने के बाद भी इसे काटा नही गया था। हादसा होने  के बाद पेड़ को काटा गया। स्थानीय नागरिक होने के नाते दीपा दुबे ने प्रशासक को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि प्रशासन मूकदर्शक बनकर बैठा है । ना तो  शहर की सुध ले रहे हैं और ना ही  नगर निगम के पार्षद वह अधिकारी अपने क्षेत्र की समस्याओं को देख कर भी अनदेखा कर रहे हैं।

दीपा ने कहा की बात चाहे रोड गली की सफाई की हो , सूखे पत्तों की आगजनी की हो, जगह-जगह पढ़े हुए खुले कूड़े की हो, या फिर आज जिस तरीके से वृद्ध पेड़ के गिरने की हो लेकिन नुकसान शहर के नागरिक को ही सहना पड़ता है चाहे वह नुकसान आर्थिक हो मानसिक हो या फिर शारीरिक हो। दीपा दुबे ने कहा कि नागरिकों की बार-बार शिकायत करने पर भी प्रशासन व नगर निगम आंख मूंदे बैठा है ऐसा क्यों ? किया हर चीज के नुकसान की भरपाई चंडीगढ़ का नागरिक ही सहता रहेगा और कब तक? दीपा दुबे ने यह भी कहा कि आज  पेड़ गिरने से सेक्टर 15 के एक घर का नुकसान हुआ है लेकिन आने वाले समय में बरसात वह आंधी के मौसम का तेज रुक चंडीगढ़ के अन्य क्षेत्रों में वृद्ध पेड़ों का जो अपनी जड़ें छोड़ चुके हैं उनका गिरना संभावित है ।और अगर इसी प्रकार प्रशासन व नगर निगम आंखें बंद कर कर एसी कमरों में बैठा रहा तो आमजन का बहुत बड़े स्तर पर नुकसान आने वाले समय में तय है।

दीपा ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द शहर भर के बुजुर्ग और खोखले पेड़ों को सही समय से काटा जाए और प्रशासन और नगर निगम नागरिकों की शिकायतों को सुने और जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का निवारण करें। सेक्टर 15 के वेलफेयर एसोसिएशन के प्रीटर्न और फॉर्मल मेंबर एडवाइजरी काउंसिल एम. एल .लखनपाल का कहना है कि यह प्रशासन की नाकामी को दर्शाता है जब एक महीना पहले इस पेड़ की शिकायत हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट को की गई थी तो उन्होंने इस पर कार्रवाई क्यों नहीं करी आज दंपत्ति का भारी नुकसान हो गया है और शारीरिक रूप से भी चोटें आई हैं लेकिन प्रशासन हर काम में ढील कर रहा है उसका नतीजा आज आमजन को सहना पड़ा।

No comments: