Sunday 6 June 2021

NT24 News : विश्व पर्यावरण दिवस पर ऑनलाइन गोष्ठी..

विश्व पर्यावरण दिवस पर ऑनलाइन गोष्ठी 

का हुआ आयोजन

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

गांधी स्मारक भवन सेक्टर 16 चंडीगढ़ के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का विषय '' वृक्ष पानी और शुद्ध हवा जीवन जीने की अनमोल दवा,, पर चर्चा हुई। ट्राइसिटी के प्रसिद्ध कवियों ने अपनी कविताएं भी पर्यावरण दिवस पर समर्पित की इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया। देवराज त्यागी निदेशक गांधी स्मारक भवन चंडीगढ़ ने इस अवसर पर कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस 1972 से शुरू हुआ था। पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। लोगों को पेड़ पौधे लगानेपेड़ों को संरक्षित करनेहरे पेड़ ना काटनेनदियों को साफ रखने और प्रकृति से खिलवाड़ ना करने जैसी चीजों के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर ट्राइसिटी के कवियों ने कविता के द्वारा पर्यावरण दिवस को मनाया। इस अवसर पर प्रेम विज ने ''मैं पेड़ हूं लोग मुझे तरुवर के नाम से जानते हैं,, डॉक्टर विनोद शर्मा जी ने ''जहां दिखे बंजर जमीनलगा पौधे वहां रंगीन,, डॉक्टर अनीश गर्ग ने ''सुनो मानव में धरा हूँ और राशी श्रीवास्तव ने अपनी मधुर आवाज में गीत ''पर्यावरण को बचाएंआओ हम पेड़ लगाए डॉक्टर सरिता मेहता ने हम केवल हम ही हैं सेतुजो सवांर सकते है पर्यावरण,, कार्यक्रम में बीके गुप्तानीरू मित्तलदीक्षिकाविनोद कपूर ,संतोष गर्गविमला गुगलानीपापिया चक्रवर्तीआनंद रावगुरप्रीतअमित कुमारअमनदीप सिंह एवं महेंद्र सिंह आदि लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर गांधी स्मारक भवन के मुख्य चिकित्सक डॉक्टर महेंद्र पाल डोगरा ने कहा कि हम केवल पेड़ ही न लगाएं बल्कि उसकी रक्षा भी करें।

  

No comments: