Friday 13 August 2021

NT24 News : चंडीगढ़ कांग्रेस को झटका, आप में शामिल हुए पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा

चंडीगढ़ कांग्रेस को झटका, आप में शामिल हुए पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा

आप के संयोजक तथा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया स्वागत

 चंडीगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रधान भी रह चुके हैं छाबड़ा

एन टी 24 न्यूज़


विनय कुमार शर्मा  

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। चंडीगढ़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और चंडीगढ़ नगर निगम के पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा शुक्रवार को कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदीप छाबड़ा का आम आदमी पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया।  इस मौके पर  आप की राष्ट्रीय संगठनात्मक टीम निर्माण के प्रभारी,दुर्गेश पाठक, जरनैल सिंह, पंजाब मामलों के प्रभारी और विधायक, प्रेम गर्ग, चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष, चंद्रमुखी शर्मा (पूर्व पार्षद) सहित अन्य आप नेता भी उपस्थित थे। चंडीगढ़ यू.टी. में आप की पूरी टीम को बधाई देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पार्टी की चंडीगढ़ इकाई दिन-ब-दिन मजबूत होती जा रही है। टीम के सकारात्मक प्रयासों की बदौलत आम आदमी पार्टी आने वाले चंडीगढ़ एमसी चुनाव में दिल्ली की जीत को दोहराएगी। इस मौके पर छाबड़ा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने पूरे देश को साबित कर दिखाया है कि काम की राजनीति क्या और कैसी होती है। छाबड़ा ने आम आदमी पार्टी (आप) को भारतीय राजनीति में एक नई उम्मीद करार दिया और पार्टी नेताओं को आश्वासन दिया कि आगामी एमसी चुनावों में अधिक से अधिक सीटें जीतकर अरविंद केजरीवाल  की झोली में डालेंगे।

 

No comments: