Tuesday 31 August 2021

NT24 News : डॉ. दीपक जिंदल चण्डीगढ़ मैनेजमेंट एसोसिएशन ....

डॉ. दीपक जिंदल चण्डीगढ़ मैनेजमेंट एसोसिएशन ( सीएमए) के अध्यक्ष चुने गए

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चण्डीगढ़

चण्डीगढ़ मैनेजमेंट एसोसिएशन ( सीएमए) के वार्षिक चुनाव सेक्टर-18  स्थित रोटरी हाउस में हुए जिसमें डॉ. दीपक जिंदल को सर्वसम्मति से संस्था का नया अध्यक्ष चुना गया। तत्पश्चात उन्होंने अन्य वरिष्ठ सदस्यों के साथ सलाह मशवरा करके रजनीश मित्तल को वाइस प्रेसिडेंट, मनीष अग्रवाल को जनरल सेक्रेटरी, अशोक वर्मा को ट्रेजरार व अशोक गोयल को ज्वॉइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया। इनके अलावा अभिषेक गुप्ता, अनिल आनंद, राजन अरोड़ा व मानव बंसल को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। इस अवसर पर सीएमए के पूर्व अध्यक्षों ललित बजाज, दीपक ढींगरा, मंजीव वोहरा और उमाकांत ने उम्मीद जताई कि नये अध्यक्ष के नेतृत्व में संस्था बेहतर प्रदर्शन करेगी व सदस्यों के कल्याणार्थ बढ़िया काम करेगी।

 

No comments: