Wednesday 25 August 2021

NT24 News : भाजपा की विचारधारा को एस.सी. समाज के लोगों तक पहुचाएं : सांसद डॉ. भोला सिंह

सांसद डॉ. भोला सिंह ने की चंडीगढ़ में शिरकत, कहा

भाजपा की विचारधारा को एस.सी. समाज के लोगों तक पहुचाएं

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व बुलंद शहर से सांसद डॉ. भोला सिंह का आज चंडीगढ़ आगमन परभारतीय जनता पार्टीएस.सी. मोर्चाचंडीगढ़ के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर पार्टी कार्यालय में एक जनसभा का आयोजन किया गया। जिस में चण्डीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष अरुण सूद भी शामिल हुए। इस मोके पर डॉ. भोला सिंह ने एस.सी. समाज को भाजपा के साथ जोड़ने के लिए व भाजपा की विचारधारा को एस.सी. समाज के लोगों तक पहुंचाने के लिए कहा। उन्होंने एस.सी. समाज की भलाई के लिए चलाई जा रही कई सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में काफी संख्या में एस.सी. समाज के सांसदों को मंत्री बनाया गया है। इस मोके पर भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि आगमी नगर निगम चुनाव में 7 सीट  एस.सी. समाज के लिए आरक्षित होंगी और हम सभी सीटों पर जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ही केवल एक ऐसी पार्टी है जो सामान्य सीट पर भी एस.सी. उम्मीदवार को चुनाव लड़वा देती है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ अकेला ऐसा शहर है जहाँ पर पढ़े लिखे स्वीपर अब कर्लक की पोस्ट पर प्रमोट हो सकते हैं। इस मोके पर मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण कुमार मोर्या महासचिव एवं पार्षद भारत कुमार मोर्चा प्रभारी नरेष अरोड़ा सहित एस.सी. मोर्चा के प्रदेश के पदाधिकारीजिला अध्यक्षसभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।

 

No comments: