Friday 10 June 2022

NT24 News Link : खेलो इंडिया यूथ गेम्स - 2021 में सांस्कृतिक संध्या.....

खेलो इंडिया यूथ गेम्स - 2021 में सांस्कृतिक संध्या लगातार चढ़ रही परवान

आज हुई पंजाबी पॉप नाइट पर दर्शक थिरक उठे

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने की शिरकत

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा  

पंचकुला 

हरियाणा के पंचकूला में 4 जून से चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स - 2021 में खेलों के साथ-साथ मनोरंजन भी खूब मिल रहा है। सांयकाल में प्रतिदिन चैंपियन नाइट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शुक्रवार को विशेष तौर पर पंजाबी पॉप नाइट का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रसिद्ध पंजाबी गायक अशोक सचदेवा, जिन्हें अशोक मस्ती के नाम से जाना जाता है, ने अपनी आवाज का ऐसा जादू बिखेरा कि दर्शक थिरक उठे। इस मौके पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके साथ सचिव, वित्त सोफिया दहिया और खेल विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) श्री विवेक पदम सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। पंजाबी पॉप नाइट की शुरुआत हुई हरियाणवी फोक से कार्यक्रम का नाम पंजाबी पॉप नाइट था, लेकिन इसकी शुरुआत हरियाणवी फोक से हुई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, सेक्टर-6 पंचकूला के विद्यार्थियों ने हरियाणवी फोक डांस के साथ शाम के कार्यक्रम की जोरदार शुरुआत की। इसके बाद, पंचकूला के सेक्टर - 12 स्थित सार्थक स्कूल के विद्यार्थियों ने गिद्दे की प्रस्तुति दी, जिसने हॉल में मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान, आरजे मानव ने कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। पंजाबी गायक अशोक मस्ती थे आज के सरप्राइज एलिमेंट आज की पंजाबी पॉप नाइट के सरप्राइज एलिमेंट प्रसिद्ध पंजाबी गायक अशोक सचदेवा थे। जैसे ही, मंच पर गायक अशोक मस्ती ने अपने ग्रुप के साथ विशेष प्रस्तुति दी तो दर्शकों से खचाखच भरा हॉल में हर व्यक्ति थिरकने पर मजबूर हो गया। इतनी ही नहीं, अधिकांश दर्शक इस पल को अपने अपने मोबाइल में कैद करते नजर आए। एक ही स्थान पर खेलों और मनोंरजन का मजा स्पोर्ट्स एक्सपो की कमान संभाल रही सचिव, वित्त सोफिया दहिया ने बताया कि हरियाणा सरकार ने खिलाड़ियों और दर्शकों को एक ही स्थान पर खेलों और मनोंरजन का माध्यम देने के लिए इस चौंपियनस नाइट का आयोजन किया है। इस दौरान प्रतिदिन अलग-अलग कलाओं व संस्कृति पर आधारित नाइट का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पंजाबी पॉप नाइट का आयोजन किया गया।

No comments: