Wednesday 3 January 2024

NT24 News Link : मंडल 21 अध्यक्ष के कार्यालय, कोषाध्यक्ष नियुक्ति पर दी बधाई...

भाजपा समर्थक पहुंचे  मंडल 21 अध्यक्ष के कार्यालय, कोषाध्यक्ष नियुक्ति पर दी बधाई

यह पार्टी का मुझ पर पूर्ण विश्वास और समर्पिता से ही संभव हो सका, सभी का आभारः अवि भसीन

विनय कुमार

चंडीगढ़

भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ की नई कार्यकारणी की घोषणा पर भाजपा मंडल 21 के अध्यक्ष अवि भसीन ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा व भाजपा, चंडीगढ के प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र पाल मल्होत्रा का उन पर विश्वास और समर्पिता पर उन्हें कोषाध्यक्ष नियुक्त करने पर गहरा आभार जताया है। उन्होंने कहा कि उनका जनहित कार्यो को करने की उनकी प्रतिबद्धता का दायरा  अब बढ़ गया है इसलिए वे अब पूरी मजबूती के साथ काम को करेंगे। कोषाध्यक्ष बनने पर उनके समर्थकों का तांता दिन भर उन्हें बधाई देने के लिए उनके कार्यालय में लगा रहा। सभी समर्थकों ने उनका अभिवादन कर उन्हें फूलों के गुलदस्ते दिए, जिस पर अवि भसीन ने सभी का आभार जताया। बतां दे कि अवि भसीन प्रशासन के सलाहाकार कमेटी के सदस्य भी हैं तथा वे लधु भारती उद्योग, चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष भी हैं। इनके अलावा वह कई प्रतिष्ठत पदों पर आसीन रह चुके हैं। उन्होंने लोकहित के कार्यों को बहुत ही इमानदारी के साथ निर्वाह किया है। उन्हें अभी तक पार्टी द्वारा जो भी काम करने को दिया गया है वह उन्होंने पूरी समर्पिता के साथ निभाने का एक प्रयास किया है। अवि भसीन ने कहा कि अब जब चुनावों के लिए सरगर्मियां तेज हो गई हैं तो ऐसे समय में वे अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभायेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रतिबद्धता विकास कार्यों की है और इस प्रतिबद्धता का वे बहुत ही अच्छे से निभाना जानते हैं और भविष्य में भी उनकी यह समर्पिता भाजपा व लोकहित के लिए रहेगी।

No comments: