Wednesday 3 January 2024

NT24 News Link : चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस और लायंस क्लब चंडीगढ़ ने...

चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस और लायंस क्लब चंडीगढ़ ने आयोजित किया विशेष अभियान

विनय कुमार

चंडीगढ़  

चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस और लायंस क्लब चंडीगढ़ सेंट्रल के सहयोग से सेक्टर 44, चंडीगढ़ लेबर चौक पर रिफ्लेक्टिव टेप/रिफ्लेक्टर लगाने के संबंध में एक विशेष अभियान का आयोजन किया गया l इस आयोजन के दौरान लगभग. 750 रिफ्लेक्टिव टेप/रिफ्लेक्टर जो की रात के दौरान और विशेष रूप से दृश्यता बढ़ाने के लिए दोनों पहियों पर पीले रंग के रिफ्लेक्टिव टेप और साइकिलों के पीछे लाल टेप चिपकाया गया था। जो की उन्हें कोहरे के मौसम के दोरान सहयोग देगा ये लगभग 400 साइकिललों पर चिपकाए गए कार्यक्रम में जसविंदर सिंह, चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस, डीएसपी/यातायात (आर एंड डी) सड़क सुरक्षा जागरूकता सेल के सदस्यों के साथ लायन सतीश भास्कर, चेयरमैन डिस्ट्रिक्ट, लायन संजीव लायंस क्लब के अध्यक्ष सेठी और क्लब प्रशासक लायन संजीव गुप्ता चंडीगढ़ सेंट्रल और राम लाल, अध्यक्ष, कंस्ट्रक्शन वर्कर लेबर यूनियन सेक्टर 44 मौजूद रहे। इसी प्रकार  चंडीगढ़ की सड़क सुरक्षा जागरूकता सेल यातायात पुलिस ने सेक्टर 32, चंडीगढ़ में एस.डी.स्कूल में भी सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।  जिसमे छात्रों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता किया और विभिन्न यातायात नियम और विनियमों का पालन करना चाहिए। इस कार्यक्रम के दौरान 40 एनएसएस के छात्रों ने भाग लिया और लगभग 120 सड़क सुरक्षा पंपलेट वितरित किये गये। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस साइकिल साइकिल चालकों व साइकिल रिक्शा चालकों से अपील करती है की वे रेहड़ी खींचने वालों को अपनी सुरक्षा के लिए धीमे कैरिजवे/साइकिल ट्रैक का उपयोग करना चाहिएl

 

No comments: