Tuesday 23 January 2024

NT24 News Link : अयोध्या गया तो लगा की पलक बंद कर लूं खुशी कहीं....

अयोध्या गया तो लगा की पलक बंद कर लूं खुशी कहीं छलक न जाए

विनय कुमार

चंडीगढ़

अयोध्या गया तो लगा की पलक बंद कर लूं खुशी कहीं छलक न जाए। ये खुशी है प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल की। वो मंगलवार को अयोध्या से लौटे तो बोले अविस्मरणीय पल। प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल लौटे चंडीगढ़ तो बस उनकी जुबान पर राम का ही नाम था। जब वो चंडीगढ़ आए तो उनके भक्तों ने फूलों की वर्षा की। वो बोले मैं तो राम का हो गया। प्रभु राम की कृपा से मुझे श्री राम जन्मभूमि तीर्थस्थल ने प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आमंत्रित किया गया। 22 जनवरी का दिन मेरे लिये मेरे जीवन का सबसे भावुक दिन है। मैं 18 जनवरी से अयोध्या जी में था लगभग सभी नेशनल चैनल्स में अपनी प्रस्तुतिया देने का पश्चात देश के प्रमुख संतों से मिलने के बाद हज़ारो राम भक्तों से मिलने के बाद जब ये दिन आया। लगभग देश के 7000 महानुभावों के बीच राम मंदिर प्राणप्रथिष्ठा महोत्सव में  चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का मौक़ा मिला।दुनिया से जुड़े हुए आधे राम के थे परंतु जब वापस आए तो पूरे राम के होकर आये वो राम जी की मंत्र मुग्द करने वाला दर्शन वो प्रधानमंत्री जी का साधुओं जैसी वाणी और हज़ारो राम भक्तों का हुजूम अविस्मरणीय है उन्होंने बताया कि अयोध्या दुल्हन की तरह सजी थी और इतने बड़े दिन मैं अयोध्या जी की गलियों में आपके भजनों पर लोग नाच रहे हो सुन रहे हो तो और भी अद्भुत और भावुक पल था।

 

No comments: