Saturday 6 January 2024

NT24 News Link : पंजाब के लिए स्टैंड लेने के बजाय जाखड़ ने झूठ के माध्यम से हमें बदनाम करने की कोशिश की....

सुनील जाखड़ ने अपने झूठ से पंजाब, पंजाबियत और राज्य के समृद्ध इतिहास का अपमान किया : मलविंदर सिंह कंग

भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि झांकी में हमारे मुख्यमंत्रियों की तस्वीरें नहीं थीं, जाखड़ को तुरंत पंजाब के लोगों से माफी मांगनी चाहिए - कंग

आप ने सुनील जाखड़ से पूछा: पंजाब की झांकी पर भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की तस्वीरों के बारे में झूठ क्यों बोला?

पंजाब के लिए स्टैंड लेने के बजाय जाखड़ ने झूठ के माध्यम से हमें बदनाम करने की कोशिश की, यह दुर्भाग्यपूर्ण, पंजाब के लोग उन्हें माफ नहीं करेंगे : कंग

विनय कुमार

चंडीगढ़

गणतंत्र दिवस के लिए भेजे गए पंजाब की झांकी में मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की तस्वीरें होने के बारे में झूठ बोलने पर आम आदमी पार्टी(आप) पंजाब ने एक बार फिर भाजपा पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर हमला बोला है। शनिवार को चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में आप प्रवक्ता गोविंदर मित्तल के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने सवाल करते हुए कहा कि सुनील जाखड़ को फालतू बातों के बारे में बात करने के बजाय यह बताना चाहिए कि उन्होंने भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की तस्वीरों के बारे में झूठ क्यों बोलाकंग ने कहा कि पंजाब के इतिहास और संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाली हमारी झांकियों को केंद्र की भाजपा सरकार ने खारिज कर दिया। ऐसे वक्त में पंजाब के लिए स्टैंड लेने के बजाय भाजपा के पंजाब अध्यक्ष ने राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए झूठ फैलाने का रास्ता चुना।  अपने झूठ के माध्यम से सुनील जाखड़ ने पंजाब, पंजाबी, पंजाबियत और पंजाब की समृद्ध संस्कृति व इतिहास का अपमान किया है। अब भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि 26 जनवरी की परेड के लिए पंजाब की झांकी का जो कांसेप्ट केंद्र सरकार को भेजी गई थी, उसमें अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की तस्वीरें नहीं थीं। इसलिए अब सुनील जाखड़ को पंजाब के शहीदों और समृद्ध विरासत का अपमान करने के लिए पंजाब के लोगों से तुरंत माफी मांगनी चाहिए या अगर वह अपने बयान पर कायम हैं तो उन्हें तस्वीरों का सबूत देना चाहिए। बीजेपी लगातार पंजाब के साथ भेदभाव कर रही है। इसबार उन्होंने हमारे शहीदों और उनके महान बलिदानों का अपमान किया है। लेकिन सुनील जाखड़ ने पंजाब के पक्ष में स्टैंड लेने के बजाय झूठ बोलना उचित समझा। अब उनका झूठ पकड़ा गया है, फिर भी वह पंजाब के लोगों से माफी नहीं मांग रहे हैं। आगे उन्होंने कहा  सुनील जाखड़ को तुरंत माफी मांगनी चाहिए क्योंकि उन्होंने जो किया वह एक अपराध है। उनका यह झूठ पंजाब और पंजाबियत के खिलाफ है। कांग ने दोहराया, कि जब तक वह माफी नहीं मांगते, हम इस मामले को नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के इतिहास और शहीद नायकों के प्रति भाजपा और उसके नेताओं द्वारा किए गए अपमान को पंजाब के लोग कभी नहीं भूलेंगे। पंजाब का बेटा होने का दावा करने वाले जाखड़ की भी सच्चाई अब जनता के सामने आ गई है।

No comments: