Wednesday 14 February 2024

NT24 News Link : हरियाणा बनाओ अभियान संस्था गठित कर नई राजधानी...

हरियाणा बनाओ अभियान संस्था गठित कर नई राजधानी और अलग हाईकोर्ट की मांग बुलंद की 

विनय कुमार

पंचकूला

हरियाणा के लिए नई राजधानी और अलग हाईकोर्ट की मांग को लेकर हरियाणा बनाओ अभियान नामक संस्था का गठन किया गया है। आज पंचकूला में संस्था की बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों ने आगे की रणनीति तय करते हुए  सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि 11 सदस्यों की समिति हरियाणा के सभी राजनीतिक पार्टी अध्यक्षों से और हरियाणा के सभी सांसदों, मंत्रियों व विधायकों से मुलाकात करेगी। बैठक में आज रणधीर सिंह बधरान एडवोकेट, संयोजक हरियाणा बनाओ अभियान, सुरेंद्र कुमार बैरागी, विजय बंसल एडवोकेट, रिशाल सिंह सांगवान एडवोकेट, रविकांत सैन एडवोकेट, सुखबीर सिंह गोयत एडवोकेट, राज कुमार सलूजा, रामनिवास एडवोकेट, कुलदीप मोरे, यशपाल सिंह राणा एडवोकेट, कृष्ण शर्मा एडवोकेट, रमेश भाटिया, भारत भूषण वाल्मीकि एडवोकेट शामिल हुए। सभी जन नेताओं से मिलने के लिए विजय बंसल एडवोकेट की अध्यक्षता में एक विशेष समिति का गठन किया गया है। संस्था पूरे हरियाणा में सभी उपमंडल स्तर पर सेमिनार आयोजित करके जनमत तैयार करेगी। बैठक में आज सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके हरियाणा बनाओ अभियान यात्रा कालका से शुरू कर गांव-गांव तक जाने का निर्णय लिया गया है। यह हरियाणा को विशिष्ट पहचान, संपूर्णता, गौरव और प्रगति प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी। इसके अलावा भी कई ऐसे मुद्दों एवं विसंगतियों पर भी विचार किया गया जिनके कारण हरियाणा प्रदेश की जनता के हितों एवं स्वाभिमान को ठेस पहुंचती है। बैठक में हरियाणा प्रदेश की विशिष्ट पहचान, सम्पूर्णता, प्रगति एवं प्रतिष्ठा के लिए दूसरी राजधानी एवं पृथक उच्च न्यायालय की स्थापना की मांगे पूरी करने हेतु पूरे दमखम के साथ आवाज उठाने का निर्णय लिया गया। राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए राजनीतिक, सांस्कृतिक, आर्थिक एवं सामाजिक शक्तियों का केन्द्रीकरण नितांत आवश्यक है। ये जानकारी हरियाणा बनाओ अभियान के संयोजक रणधीर सिंह बधरान, अधिवक्ता, पूर्व अध्यक्ष, बार काउंसिल पंजाब एव  हरियाणा ने दी ।

No comments: