Sunday, 17 February 2019

NT24 News : DPR, PU GETS CHANAKYA AWARD............

DPR, PU GETS CHANAKYA AWARD

NT24 News : PU PROFESSOR ON EDITORIAL ADVISORY BOARD..........

PU PROFESSOR ON EDITORIAL ADVISORY BOARD OF INTERNATIONAL NEUROSCIENCE JOURNAL
National Tele24 News
Vinay Kumar
Chandigarh
Dr. RajatSandhir, Professor in the department of Biochemistry has been invited to the editorial advisory board of “Neurochemistry International”, which is an international journal devoted to cellular and molecular neuroscience. The journal is published by Elsevier Press and has an impact factor of more than 3.6. The journal is publishes outstanding original articles and timely reviews in broad range of topics that includes neurochemistry, neuropharmacology, genetic aspects of CNS functions, neuropharmacology and metabolism as well as neurochemistry of neurological and psychiatric disorders. As an editorial board member, Prof. Sandhir is expected to offer his expertise in the peer review process, help further improve the quality of the journal and make suggestions for future special issues of journal. He is the second Indian to be on the nominated to the editorial advisory board of Neurochemistry International. Prof. RajatSandhir has been at Panjab University for more than two decades and his research interests are to understand the biochemical and molecular mechanisms involved in development of neurodegenerative conditions like metabolic encephalopathies, dementia's and brain injury with a particular interest to investigate the role of oxidative stress, mitochondrial dysfunctions and alterations in permeability of Blood-Brain-Barrier. In addition, his interest is also to identify neuroprotective strategies that could ameliorate neurodegenerative conditions. He has authored over 175 papers, several book chapters and has mentored over two-dozen students for Ph.D. He has an h-index of 39 and i10 index of 92 with over 4000 citations. He has been on the editorial board of many reputed international journals like Neuroscience Research Notes and Annals in Neuroscience.

NT24 News : एमसीएम में रिज्यूमे राइटिंग पर कार्यशाला........

एमसीएम में रिज्यूमे राइटिंग पर कार्यशाला

NT24 news : उत्तराखंड भ्रातृ संगठन ने रेलवे स्टेशन के समीप किया रोष प्रदर्शन........

पुलवामा हमला: उत्तराखंड भ्रातृ संगठन ने रेलवे स्टेशन के समीप किया रोष प्रदर्शन

NT24 News : 5th Meeting Of Consultative Committee Organized In The Presence Of Punjab Governor

5th Meeting Of Consultative Committee Organized In The Presence Of Punjab Governor

NT24 News : चण्डीगढ़ युवा कांग्रेस व युवा दल ने शहीद सीआरपीएफ जवानों को दी श्रद्धांजलि.........

चण्डीगढ़ युवा कांग्रेस व युवा दल ने शहीद सीआरपीएफ जवानों को दी श्रद्धांजलि

NT24 news : होटल जेम्स प्लाजा में आयोजित “हम तुम मेसकेरेड बाल हिप्पोड्रोम”.............

होटल जेम्स प्लाजा में आयोजित “हम तुम  मेसकेरेड बाल  हिप्पोड्रोम

NT24 News : हरियाणा कला परिषद के कलाकारों ने नाटक पेशकर और सारंगी बजाकर दी शहिदों को श्रद्धांजली........

हरियाणा कला परिषद के कलाकारों ने नाटक पेशकर और सारंगी बजाकर दी शहिदों को श्रद्धांजली

NT24 News : MANOJ PARIDA, IAS, ADVISER TO THE ADMINISTRATOR LAUNCHED..............

MANOJ PARIDA, IAS, ADVISER TO THE ADMINISTRATOR LAUNCHED “AIDS FREE WORLD”

NT24 News : पार्षद हीरा नेगी के नेत्रित्व में सेक्टर वासियों ने.....................

पार्षद हीरा नेगी के नेत्रित्व में सेक्टर वासियों ने कैंडल जला कर दि शहीदों को श्रद्धांजलि
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चण्डीगढ़
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले की दुखद घटना के विरोध में वार्ड नं. 21 की स्थानीय पार्षद हीरा नेगी के नेतृत्व में सैक्टर 63 से लेकर सैक्टर 49 तक केंडल मार्च निकाला गया और आतंकी हमले में शहीद हुए देश के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की । पार्षद हीरा नेगी ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है इस घटना से देशवासियों में बहुत ही गुस्सा और आक्रोष भर गया है। पड़ौसी मुल्क से आये आतंकवादी आये दिन हमारे जवानों को शहीद कर रहे हैं। अब हमारे सब्र का बाँध टूट रहा है। उन्होनें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से अपील की कि अब वक्त आ गया है पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और आतंकवादियों को सबक सिखाने का उन्हें मुँह तोड़ जवाब देने का । कोई भी देशवासी ऐसी आतंकी घटना को बर्दाशत नहीं करेगा । उन्होंने कहा कि आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को शत-शत नमन है जिन्होंने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। इस दुख की घड़ी में ईश्वर उनके परिवार के सदस्यों को सहन शक्ति प्रदान करें । उन्होंने बताया कि शहीदों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ सैक्टर 49, 50, 51 और सैक्टर 63 के स्थानीय लोग भारी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये ।


NT24 News : कांग्रेस के महासचिव संग पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के बीच पाक का झंडा फूंका

कांग्रेस के महासचिव  संग पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के बीच पाक का झंडा फूंका 
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चण्डीगढ़
पुलवामा हमले के विरोध में आज कांग्रेस के महासचिव शशिशंकर तिवारी व जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहरी-2) गुरप्रीत सिंह गापी की अगुआई में कांग्रेसियों ने मौली काम्प्लेक्स से लेकर हाउसिंग बोर्ड चौक तक रोष मार्च निकाला व वहां पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत माता की जय, वीर जवान अमर रहे, जब तक सूरज चाँद रहेगा-शहीदों का नाम रहेगा आदि के नारों के बीच पाकिस्तान का झंडा फूंका। उन्होंने केंद्र सरकार से आंतकवादियों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ने की मांग की। जिस प्रकार इंदिरा गाँधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे वैसा ही समय अब फिर आ गया है कि पकिस्तांन का नामोनिशान मिटा दिया जाये। गापी ने  इस मौके पर कहा कि पाकिस्तान किसी भी हालत में सुधरने वाला नहीं है इसलिए उसे उसी की भाषा में जवाब देना जरूरी है इस प्रदर्शन में एचएस लक्की, कृष्ण लाल, पवन खन्ना, जितेंद्र यादव, राजेश यादव, लेखपाल, दिलशाद अहमद, जलील अहमद, अजय जॉली, अरविन्द सिंह, मनोज गर्ग, हरजिंदर सिंह बावा, सुभाष धीमान, महिंदर दुबे, हरिंदर रॉय, बबलू कुमार, रेखा सिंह राजपूत, पम्मी, दिलशाद अहमद शेख, पवन अटवाल, तरसेम कुमार, रवि आदिवाल, अनंत चौधरी, दिलीप चौबे, संजीव गाबा, विजय कुमार, डॉ. विश्वकर्मा, पारस यादव, विशाल कटारिया, सनी गोयल, लाइक अहमद, नदीम खान, रवि पांडे, दलबीर सैनी व इंदल यादव  आदि बड़ी संख्या प्रदर्शनकारी शामिल थे  

NT24 News : भाजपा ने किया ट्रांसपोर्ट चौंक पर विरोध प्रदर्शन व जलाया पाकिस्तान का झंडा........

भाजपा ने किया ट्रांसपोर्ट चौंक पर विरोध प्रदर्शन व जलाया पाकिस्तान का झंडा
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चण्डीगढ़
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरूवार की दोपहर को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले की दुखद घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ ने सैक्टर 26 स्थित ट्रांसपोर्ट चौंक पर विरोध प्रदर्शन किया और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना प्रमुख कमर बाजवा का पुतला और पाकिस्तान का झंडा फूंका। आज के इस विरोध प्रदर्शन में पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी व महासचिव चन्द्रशेखर के नेतृत्व में इसमें भाग लिया और सभी शहीदों को भावभिनि श्रद्धांजलि अर्पित की । उक्त जानकारी देते हुए पार्टी के मीडिया इंचार्ज रविन्द्र पठानिया ने बताया कि उपस्थित सभी लोगों को संबोंधित करते हुए उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी ने कहा कि इस दु:ख की घड़ी में समूची भाजपा पीडि़तों के साथ खड़ी है और अपनी सहानुभूति दर्शाती है। इस प्रकार के घिनौने कांड को लेकर पाकिस्तान की जितनी काठोर शब्दों में निंदा की जाये उतनी कम है। इस सारे घटनाक्रम में उस आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का हाथ है जिसका मुखिया मसूद अजहर को पाकिस्तान की सरकार ने पनाह दे रखी है। आखिर क्यों नहीं पाकिस्तान इस आतंकवादी संगठन को समाप्त करने की बात करता है। दरअसल वहां के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ऐसे आतंकवादी संगठनों को जीवित रखने के लिए उनको पाकिस्तान में अपनी पनाह देते हैं और समय-समय पर भारत के खिलाफ जहर उगलने के लिए इनका भरपूर इस्तेमाल करते हैं । पार्टी के महासचिव चन्द्रशेखर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ब्यान को उचित बताते हुए कहा कि इस प्रकार की कायराना कार्यवाही का देश की सेना मुँह तोड़ जवाब देना जानती है और दिया भी जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय पटल पर अलग-थलग पड़े आतंकियों की शरणस्थली पाकिस्तान का भांडाफोड़ हो चूका है। अब कोई भी देश उनकी बातों में नहीं आने वाला। कल के आतंकवादी हमले की अन्य देशों ने भी भरपूर निंदा की है। उन्होंने चेताया कि देश की जनता का सब्र अब टूट रहा है, इस प्रकार की घटना से जनता भी आखिर हिसाब बराबर करने की बात कह रही है । पाकिस्तान को समझ जाना चाहिए कि वे इस प्रकार की हरकतों से बाज आये और अपने देश में पनप रहे आतंकवाद की भट्टियों को बंद कर दे अन्यथा इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशाली, किसान मोर्चा अध्यक्ष बलविन्द्र शर्मा, जिला महासचिव मन्नु भसीन, मंडल अध्यक्ष राजकिशोर व जोगिन्द्र पाल, टेनामेंट प्रकोष्ठ के सह-संयोजक राकेश कुमार, सुभाष रंधावा पूर्व डायरेक्टर मार्केट कमेटी, धनास के पूर्व सरपंच कुलजीत सिंह, कैमवाला के पूर्व सरपंच सोनू, सब्जी मंडल से विनोद गुप्ता, सतबीर सिंहए जगदीश वर्मा व सैंकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे l

NT24 News : 14thविंटर नेशनल थियेटर फेस्टिवल में मिंका और राहुल राय ...................


14thविंटर नेशनल थियेटर फेस्टिवल में मिंका और राहुल राय म्यूजिक वर्कशॉप में संगीत के गुर सीखाते हुए
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
कलाप्रेमियों के लिए शहर में हो रही जमाझाम बारिश भी युवा कला के प्रति अपने समर्पण को नहीं रोक पाये   मौका था बाल भवन, सेक्टर 23 में चल रहे थिएटर फॉर थिएटर द्वारा आयोजित 14thविंटर नेशनल थियेटर फेस्टिवल में आयोजित म्यूजिक वर्कशॉप में संगीत के गुर सीखने का l वर्कशॉप में मिंका उर्फ़ चैनीज़ गिल और मशहूर रंगकर्मी व तबलावादक राहुल राय युवाओं को संगीत, तय और ताल के गुर सिखाते नज़र आये. मूल रूप से चंडीगढ़ के निवासी व उस्ताद बिस्मिल्लाह खान पुरुस्कार से सम्मानित मिंका भाजीके नाम से मशहूर मिंका और पंचकुला निवासी राहुल राय जी ने वर्कशॉप में थिएटर संगीत में लय और ताल की अहमियत के बारे में बात की. शास्त्रीय संगीत की बाकायदा ट्रेनिंग दोनों ही दिग्गज कलाकारों ने युवाओं को नाटकों में इस्तमाल होने वाले संगीत, और वाद्य यंत्रों की जानकारी दी l मिंका जी ने फिल्मों और नाटकों में संगीत की अहमियत के बारे में बताते हुए कहा की शास्त्रीय संगीत का ज्ञान दोनों हो विधाओं में इस्तेमाल में आता है और इसके सही इस्तेमाल से परफॉरमेंस को एक अलग ही स्तर पर पहुँचाने में कामयाबी मिलती है. साथ ही उन्होंने बताया कि बहुत से दिग्गज रंगकर्मियों और बॉलीवुड अभिनेताओं ने शुरुआत में संगीत सीखना ही शुरू किया था जिससे उनके अभिनय में और निखार आया. दोनों कलाकारों के अनुसार गानों के हिसाब से ताल बदली जाती है इसलिए इसका ज्ञान आवश्यक है, यही ताल का ज्ञान अभिनेताओं को इस समूह के तौर पर मिल कर काम करने में सहायता करता है. मिंका जी के अनुसार रिकार्डेड संगीत की तुलना में लाईव संगीत नाटक को अलग ही ऊंचाई पर ले जाता है इसीलिए इसे पूरी शिद्दत से निभाना अपने आप में किसी चुनौती से कम नहीं. लाइव संगीत नाटक को अलग रूप तो देता ही है साथ में अभिनय करने वाले कलाकारों को इम्प्रोववाइज करने का ज्यादा मौका देता है जो उन्हें एक बेहतर अभिनेता बताता है l वर्कशॉप में मिंका और राहुल जी ने मौजूदा रंगकर्मियों को अलग ग्रुप्स में बांट कर उन्हें अलग अलग गाने गवा कर उनकी ताल की समझ को पक्का किया साथ ही इस बात पर भी जोर दिया कि सुरों पर पकड़ बनाने के लिए रिदम पर पकड़ ज़रूरी है. जब तक किसी भी कला का व्याकरण नहीं जानेंगे उसे अच्छे से नहीं समझ पाएंगे l बेसुरा भले ही चल जाएगा पर बेतला कभी नहीं चलेगा l