Monday, 11 November 2019

NT24 News : 'दिल वारदा' के बाद ए जे सिंह लेकर आये हैं बीट नंबर 'बीबा'...

'दिल वारदा' के बाद ए जे सिंह लेकर आये हैं बीट नंबर 'बीबा'
यह गीत टी सीरीज़ अपना पंजाब के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुआ है
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
मनोरंजन की दुनिया में टिक पाना बिलकुल भी आसान नहीं है। लगातार उत्शाह बनाए रखने के लिए आपको हौंसला देना बहुत ही जरूरी है। लम्बे समय के लिए इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए हर एक कलाकार को सहारे की जरूरत पड़ती है ऐसा ही एक म्यूजिक चैनल है टी सीरीज जो हमेशा से ही नए कलाकारों को मौके प्रदान करता रहा है। यह भारत की सब से पुराणी म्यूजिक कम्पनी है। अब इस लेबल ने एक नया गीत 'बीबा' रिलीज़ किया है। 'बीबा' गीत को अपनी आवाज़ दी है ए जे सिंह ने और लिखा है दिलजान ने। इस गीत को संगीतबंद किया है शोकिड और लक्ष्य ने। इस गीत की वीडियो को डायरेक्ट किया है टीम डी जी ने। इस गीत में फीमेल लीड में नज़र आए हैं मनीषा कौशल। पूरा प्रोजेक्ट टी सीरीज़ ने प्रोडूस किया है। यह गीत टी सीरीज अपना पंजाब के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुआ है। इस गीत के रिलीज़ मौके पर गायक ए जे सिंह ने अपनी ख़ुशी ब्यान करते हुए कहा, "मैं इस समय अपना सपना जी रहा है क्योंकि बचपन से ही मैं गायक बनना चाहता था। मैं अपने आप को गायकी तक ही सीमित नहीं रखना चाहता और अपनी टीम को नई चीज़ें करने के लिए उत्शाहित करता हूँ। मुझे उम्मीद है कि यह गीत सब को उतना ही पसंद आए जितना हमें आया है।" इस गीत के डायरेक्टर टीम डी जी ने कहा, "हम इंडस्ट्री में अभी नए हैं इसके बावजूद हम हमेशा गिनती से ज्यादा क्वालिटी पर ध्यान देते हैं। सारी टीम ने इस गीत के लिए बहुत मेहनत की है। मुझे उम्मीद है दर्शक हमारे काम को पसंद करेंगे।" इस गीत के प्रोडूसर टी सीरीज ने कहा, "ए जे सिंह बहुत ही होनहार कलाकार हैं जिनको अगर उचित प्रोत्साहन दिया जाए तो वो यकीनन दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब होंगे। हमें बहुत ख़ुशी है कि हम उनके साथ काम कर सके। हमें उम्मीद है कि दर्शक इनके पहले गीतों की तरह इस गीत को बी ही बहुत प्यार देंगे।" ए जे सिंह इसके पहले 'दिल वारदा', 'नीली नीली आँखें' और टॉप नौच जैसे गीत गा चुके हैं। 'बीबा' गीत पहले ही टी सीरीज़ अपना पंजाब के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हो चुका है।  

NT24 News : सिंह हरजोत गीत 'स्टार फील ’के साथ मचा रहे है धूम.....

सिंह हरजोत गीत 'स्टार फीलके साथ मचा रहे है धूम।
यह गाना अरसारा म्यूजिक पर रिलीज किया गया है।

NT24 News : आने वाली फिल्म 'तेरी मेरी गल बन गई' का कॉन्सेप्ट हुआ कॉपी..........

आने वाली फिल्म 'तेरी मेरी गल बन गई' का कॉन्सेप्ट हुआ कॉपी
प्रीती सपरु
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
फिल्मों के कॉन्सेप्ट कॉपी होने के किस्से अक्सर ही सामने आते रहते हैं। हाल ही में बॉलीवुड फिल्में उजड़ा चमन और बाला की एक जैसी कहानी होने के कारण लम्बे समय तक विवादों में रहीं। अब बॉलीवुड की प्रसिद्ध अदाकारा और पंजाबी फिल्मों के प्रोडूसर, प्रीती सपरु ने आने वाले शो 'मेरे डैड की दुल्हन' के कॉन्सेप्ट पर निराशा जताई। प्रीती सपरु ने शो के प्रोडूसर टोनी और दीया सिंह के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में केस दर्ज़ किया। शो का कॉन्सेप्ट उनकी आने वाली फिल्म 'तेरी मेरी गल बन गई' की कहानी से बहुत ज्यादा मिलता जुलता है। उन्होंने कहा, मैंने इस फिल्म को बनाने में बहुत सारे पैसे निवेश किए हैं जो कि 90 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। यह फिल्म 2020 में रिलीज़ होने वाली है और अगर यह शो जिसकी कहानी हमारी फिल्म के जैसी है वो पहले टेलीकास्ट होता है तो हमारी फिल्म उसकी नकल लगेगी।" निराश प्रीती सपरु ने कहा, "अगर उस शो के निर्माताओं ने हम से पहले इस कॉन्सेप्ट को रजिस्टर किया है तो हम जरूर उसको देखना चाहेंगे। मेरी स्क्रिप्ट पहले ही 2017 में रजिस्टर की जा चुकी है।" प्रीती सपरु पहले ही यह स्क्रिप्ट इंडियन मोशन प्रोडूसर्स एसोसिएशन और दि स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन के साथ 2017 में रजिस्टर कर चुके हैं। प्रीती सपरु और उनकी टीम शो के रिलीज़ से पहले राहत की उम्मीद में हैं। 'तेरी मेरी गल बन गई' में अखिल और रुबीना बाजवा मुख्य किरदार निभाएंगे। प्रीती सपरु की निर्देशित और उपवन सुदर्शन की सह निर्देशित यह फिल्म एक बेटी के अपने पिता के दुबारा विवाह करवाने की कहानी को पेश करेगी। इस फिल्म के साथ अखिल अदाकारी में अपना कदम रखेंगे। प्रीती सपरु ने 13 साल की उम्र से मनोरंजन जगत में कदम रखा। उन्होनें मेहँदी शगना दी और प्रतिज्ञा जैसी कई फिल्मों में बतौर अदाकारा काम किया और फिर फिल्म 'क़ुरबानी जट्टी दी' के साथ पंजाबी इंडस्ट्री की पहली महला डायरेक्टर बनी।


NT24 News : एसएमडी स्कूल में मनाया गया लाल रंग दिवस समारोह........

एसएमडी स्कूल में मनाया गया लाल रंग दिवस समारोह

NT24 News : अब सिटी ब्यूटीफुल में मिलेगा विदेशी तडक़े के साथ भारतीय खाना.....

अब सिटी ब्यूटीफुल में मिलेगा विदेशी तडक़े के साथ भारतीय खाना
द ब्रयू इस्टेट ने शुरू किया आग्रेनिक युक्त नया मैन्यू

NT24 News : A 400 kWp Rooftop Solar Power Plant is being inaugurated .......

A 400 kWp Rooftop Solar Power Plant is being inaugurated by Smt. Kirron Kher, Member of Parliament, UT Chandigarh in the presence of Sh. Manoj Parida, Advisor to the Administrator UT Chandigarh at Govt. Medical College and Hospital sector 32 Chandigarh

NT24 News : नोटबंदी आजाद भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्कैंडल में घोटाला-अक्षय शर्मा..

नोटबंदी आजाद भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्कैंडल में घोटाला-अक्षय शर्मा
नोटबंदी की तीसरी वर्षगांठ पर एनएसयूआई ने मोगा में किया विशाल प्रदर्शन

NT24 News : Researchers expatiate on Japanese Encephalitis.......

Researchers expatiate on Japanese Encephalitis

NTY24 News : STATUS, E-ASSESSMENT AND OPEN SOURCE ..........

STATUS, E-ASSESSMENT AND OPEN SOURCE RESOURCES FOR MOOCS DEVELOPMENT DISCUSSED IN THE WORKSHOP

NT24 News : दुनि‍या में इंडि‍या की खूबसूरती का जलवा बरकरार.......

दुनि‍या में इंडि‍या की खूबसूरती का जलवा बरकरार
डॉ विभा ने  ब्‍यूटीज ने इंटरनेशनल स्टेज पर खि‍ताब जीतकर एक बार फिर देश का गौरव बढ़ाया
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
भारत में पहली बार  लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजि‍त यूनाइटेड नेशन्स पेजेंट 2019 में इंडि‍या रिप्रेजेंटेटिव डॉ विभा  ने फर्स्ट रनर अप व मिसेज यूनाइटेड नेशंस चैरिटी का खि‍ताब जीत लि‍या है। ये पहला मौका है जब इंटरनेशनल इवेंट  इंडि‍या में आयोजित हुआ व चंडीगढ़ की झोली में  फर्स्ट रनर अप  का  टाइटल आया। चंडीगढ़ की रहने वाली  डॉ विभा आयुर्वेदिक डॉक्टर व फिटनेस व वेलनेस एक्सपर्ट है व विभाओजस  फिटनेस सेंटर चलाती है।  पिछले 15 सालों से मिसेज यूनाइटेड नेशन प्रेजेंट विश्व भर में अलग-अलग देशों में होता रहा है 2019 में यह पहली बार है कि भारत में मिसेज यूनाइटेड नेशंस प्रेजेंट 2019 हुआ और चंडीगढ़ की डॉ विभा ने  इसमें भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस बार  ऑस्ट्रेलिया ,जैमैका , साउथ अफ्रीका, केन्या, कजाकिस्तान, रशिया, अमेरिका की कंटेस्टेंट्स पहुंची हुई थीं व रोजाना पैजेंट के दौरान फिटनेस राउंड, वाक, आदि के साथ साथ तीसरे दिन कुकिंग एक्टिविटी करवाई गई वह भी रेडक्रॉस सोसाइटी के बच्चों के लिए ,सभी कंटेस्टेंट्स ने अलग अलग डिशेस 250 रेडक्रॉस के बच्चों को बनाकर सर्व कीं। सभी कंटेस्टेंट ने  गोल्डन टेम्पल व वाघा बॉर्डर का टूर कर मौज मस्ती भी की।  मिसेज यूनाइटेड नेशंस पैजेंट 2019 के विजेता रहे मिसेज इंडिया जेसिका, फर्स्ट रनर अप मिसेज एशिया पैसिफिक डॉ विभा व सेकंड रनर अप मिसेज कुर्दिस्तान जास्मिन ।

NT24 News : आर्थोपेडिक कंसल्टेंशन कैम्प में 150 रोगियों की जांच की गई........

आर्थोपेडिक कंसल्टेंशन कैम्प में 150 रोगियों की जांच की गई

कांग्रेस नेता तिवारी ने रामलला क़े मन्दिर बनाने की अनुमति.........

कांग्रेस नेता  तिवारी ने रामलला क़े मन्दिर बनाने की अनुमति की खुशी मे लड्डू बांटे व जजों का धन्यवाद किया