Monday 11 November 2019

NT24 News : सिंह हरजोत गीत 'स्टार फील ’के साथ मचा रहे है धूम.....

सिंह हरजोत गीत 'स्टार फीलके साथ मचा रहे है धूम।
यह गाना अरसारा म्यूजिक पर रिलीज किया गया है।
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
सिंह हरजोत अपने आगामी गीत 'स्टार फ़ील' के साथ पंजाब के ठंडे मौसम में कुछ गर्माहट ला रहे हैं। यह गाना 4 नवंबर, 2019 को अरसरा म्यूजिक के ऑफिशल यूट्यूब चैनल पर पहले ही रिलीज़ किया जा चुका है। सिंह हरजोत ने खुद इस गीत के बोल लिखे है। दाऊद ने संगीत निर्देशित किया है और गीत की वीडियो जेसी धनोआ द्वारा निर्देशित की गयी है। यह बीट नंबर अरसरा म्यूजिक के लेबल के तहत जारी किया गया है। जिन्होंने पंजाबी हिट फिल्म 'गोरियां नु दफा करो', 'अंग्रेज' और 'अरदास' का भी निर्माण किया है। पूरा प्रोजेक्ट सुखजिंदर बच्चू द्वारा डिजाइन किया गया है। गीत के रिलीज़ के मौके पर सिंह हरजोत ने कहा, "मैं कड़ी मेहनत करने और दर्शकों के साथ ईमानदार होने में बहुत विश्वास रखता हु। मैं हमेशा दर्शकों को वह पेश करना चाहता हूं जो उन्हें सुनना पसंद है और यह गीत उस श्रेणी में आता है। मैं अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करना जारी रखूंगा और हमेशा बेहतर करने की कोशिश करूंगा।गीत के निर्देशक जेसी धनोआ ने कहा, "इस गीत के बोल शानदार हैं और सिंह हरजोत की आवाज़ भी गीत के वीडियो के साथ मैच होगी। " प्रोजेक्ट के निर्माता सुखजिंदर बच्चू ने कहा, "अरसारा म्यूजिक में हम नए कलाकारों को मौका देना चाहते हैं और इसलिए हम इस तरह के गीतों के साथ आगे  बढ़ते हैं। म्यूजिक लेबल को बढ़ावा देने के लिए भविष्य के कलाकारों के साथ काम करने से बेहतर कोई तरीका नहीं है। " 'स्टार फील' को अरसरा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

No comments: