Monday 11 November 2019

NT24 News : एसएमडी स्कूल में मनाया गया लाल रंग दिवस समारोह........

एसएमडी स्कूल में मनाया गया लाल रंग दिवस समारोह
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
पंचकूला
एसएमडी लिटिल चैम्प स्मार्ट स्कूल, सेक्टर 2, पंचकूला के बच्चों ने लाल रंग दिवस मनाया। सभी बच्चे और शिक्षक लाल रंग के वस्त्रों में स्कूल पहुंचे थे। स्कूल को लाल रंग के गुब्बारों, लाल सेब, लाल तितलियों, लाल लेडीबग जैसी चीजों से सजाया गया था। सुबह की असेंबली में लाल रंग की वस्तुओं को पहचानने जैसी कुछ गतिविधियां की गयीं। युवाओं ने लाल रंग से जुड़ी कविताएं प्रस्तुत कीं। प्रिंसिपल सुश्री दीपिका ने कहा, रंग वास्तव में प्रकृति की मुस्कुराहट हैं। लाल रंग दिवस पर आयोजित गतिविधियों से बच्चों को इस रंग की महत्ता के बारे में जानकारी दी गयी। इससे उनके ज्ञान में वृद्धि होगी। स्कूल के निदेशक श्री नरेश गुप्ता ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की और छात्रों को बधाई दी। 

No comments: