Saturday, 14 March 2020

NT24 News : प्रकृति से जुड़ा सामाजिक, सांस्कृतिक,एवं लोक-पारंपरिक..........

प्रकृति से जुड़ा सामाजिक, सांस्कृतिक,एवं लोक-पारंपरिक त्योहार जो एक अनूठी पर्वतीय संयस्कृति की त्रिवेणी फूल-फूल माई’  ‘फूल देईत्योहार है , देव भूमि कुमाऊँ ट्रस्ट
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
रंगोली, फूल-फूल माई फूल देई त्यौहार मानव व प्रकृति के पारस्परिक संबंधों का ऋतु पर्व है रंगोली आंदोलन' की रचनात्मक मूहीम के चलते इस हिमालयी पावन ऋतु पर्व को नौनिहालों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया । रंग बिरंगे फूलों की बरसात  पर्वतीय परंपरानुसार तय वक़्त पर अपने द्वार पर बच्चों के स्वागत के लिए खड़े सभी बच्चे द्वार पर फूल बरसाते हुए फूल-फूल माई दाल द्ये चावल द्ये खूब खूब खाजागाते रहे । परम्परानुसार बच्चे यह तब तक गाते हैं जब तक उन्हें गृह स्वामी की ओर से उपहार स्वरूप कुछ भेंट मे नहीं मिल जाता है । फूलदेई पर्व पर रंगोली अभियान को और भव्य बनाने के उद्देश्य से पर्वतीय समाज की महिलाओं को भी साथ में जोड़ा गया हैl परम्परानुसार बच्चों को अपने हाथ से एक एक मुट्ठी चावल व गेहूं भेंट मे दिया तत्पश्चात नौनिहालों को गिफ्ट पैकेट भी दिए । अब बहुत स्थानों पर लोग पुनः इस पर्व को भव्यता के साथ मानने लगे है . इस पर्व को लेकर क्या आम और क्या खास सभी मे जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है । जिसे अब अगले वर्ष से और अधिक व्यापकता दी जाएगी प्रत्येक मौहल्ले मे अलग-अलग टोली बनाकर बच्चों को घर घर भेजा जाएगा । किसी भी आयोजक स्वयं सेवी संस्थावों या बच्चों की टोली को कभी भी रुपया / पैसा भेंट मे या आर्थिक मदद के तौर पर न दिया जाय ऐसा करने से फिर यह मूहीम भी सिर्फ धन जुटाने का माध्यम बनकर रह जाएगी । देव भूमि कुमाऊँ ट्रस्ट के संस्थापक पं,जयशंकर जोशी ने कहा कि उनकी एक सोच है जिसमें उन्हें हर तबके का साथ मिले । कोई एन जी ओ या संगठन नहीं है बल्कि यह आम लोगों के सहयोग से बनाया गया एक जनचेतना समूह  सबका ट्रस्ट है । प,जयशंकर जोशी ने कहा कि आज तक मे जो भी कार्य करते आया हु मुझे सरकार से किसी भी प्रकार का सहयोग खर्चा नही मिलता स्वतः खुद ही खर्चा उठाता हु । पर्वतांचल की यह अनूठी बाल पर्व की परम्परा जो मानव और प्रकृति के बीच के पारस्परिक सम्बन्धों का प्रतीक है वह वर्तमान मे अपनी पहचान खोता जा रहा है । अत: आज के फूल फूल माई / फूल देई के शुभअवसर पर इस पत्र के मार्फत अपने सभी सम्मानित मीडिया संस्थानों , मीडिया कर्मियों, संस्कृति कर्मियों सामाजिक चिंतकों से निवेदन है कि व इस सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारम्परिक बाल पर्व के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु अपने स्तर से भी जोरदार पहल करें । मेरा सुझाव व मांग सरकार से यह भी है कि प्रत्येक वर्ष राज्य के सभी स्कूलों मे बच्चों को इस बालपर्व फूलदेई को मनाने के लिए प्रेरित किया जाय व इस परम्परा से संबन्धित लेख या कविताओं को नौनिहालों के पाठ्यक्रम मे भी शामिल किया जाय । आप सभी महानुभावों की ओर से इस विषय पर ठोस सकारात्मक पहल होनी चाहिये  है अपने स्तर से हर सम्भव प्रयासरत करूँगा पूरी ईमानदारी ऊर्जा  के साथ चलकर हर सम्भव सहयोग के लिए तत्पर रहूँगा, मुझे आज उम्मीद ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वाश है कि मेरे द्वारा सामाजिक, लोक परंपरा, संस्कृति संरक्षण के क्षेत्र मे चलाई जा रही जन चेतना अभियान का हिस्सा बनकर इस मुहीम को सफल बनाए आप सबके सहयोग से परवान चढ़ेगा, व आने वाले वर्षों मे यह यह बाल उत्सव राज्य मे ही नहीं अपितु देश और दुनियाँ के कोने कोने मे रहने वाले हमारे प्रवासी जन भी अपनाने लगेंगे।  बाल पर्व के रूप में पहाड़ी जन-मानस में प्रसिद्ध फूलदेई त्यौहार से ही हिन्दू शक संवत शुरू हुआ फिर भी हम इस पर्व को बेहद हलके में लेते हैं. जहाँ से श्रृष्टि ने अपना श्रृंगार करना शुरू किया जहाँ से श्रृष्टि ने हमें कोमलता सिखाई जिस बसंत की अगुवाई में कोमल हाथों ने हर बर्ष पूरी धरा में विदमान आवासों की देहरियों में पुष्प वर्षा की उसी धरा के हम शिक्षित जनमानस यह कब समझ पायेंगे कि यह अबोध देवतुल्य बचपन ही हमें जीने का मूल मंत्र दे गया फूल देई (फूलसंग्राद)की हार्दिक शुभकामनाएँ देव भूमि कुमाऊँ ट्रस्ट रजि ।

Tuesday, 3 March 2020

NT24 News : सामाजिक बदलाव लाने,युवाओं के उज्जवल भविष्य उत्थान........

सामाजिक बदलाव लाने,युवाओं के उज्जवल भविष्य उत्थान, 
जागरूक अभियान की दिशा मे कार्यरत हैं संस्थापक पं,जयशंकर जोशी, देव भूमि कुमाऊँ ट्रस्ट
एन टी24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
 युवाओं के प्रेरणास्रोत विचारों से  कुछ लोग अब जीवन में...सामाजिक बदलाव लाने की प्रक्रिया युवाओं में दिख रहा है उज्ज्वल भविष्य  उमंग नए विचारों को कुछ लोग अब जीवन में आत्मसात करते एकजुट होकर सामाजिक बदलाव लाने का प्रयास समाज व देश हित के लिए कारगर साबित होगा समाज का हर वर्ग का व्यक्ति व युवा अपने अधिकारों व कर्तव्यों से बखूबी वाकिफ हैं और समाज की दशा व दिशा में बदलाव लाने क्रांति का आगाज करने मे पं,जयशंकर जोशी ने बताया,  समाज व देश के उत्थान में अपनी योग्यता महत्वाकांक्षी को समझते हुए सामाजिक बदलाव की परिकल्पना लिए नीत नए काम को गति प्रदान करने में जुटे हैं नई पीढी की युवा को  किसी संगठन में जुड़कर या फिर खुद के समिति व मंडल के माध्यम से कई तरह के सामाजिक दायित्व  में कई तरह के कार्यक्रमों में  भागीदारी बढ़ाने के लिए  संचालित  मंडलों में काम करने वाले युवा नशामुक्ति, उन्मूलन, भ्रष्टाचार, राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण, स्व'छता, खेलकूद जैसे कई तरह की सामाजिक गतिविधियों में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।  राजनीतिक पार्टी, संगठन, संघ व समिति में   देशवासियों को समाज व देश के लिए कुछ करना चाहिए । संस्थापक पं, जयशंकर जोशी जी ने जोर देते हुए कहा कि युवाओं को जोड़कर प्रशिक्षित कर संगठन व समिति के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाकर भविष्य में समाज के प्रति कुछ कर गुजरने की तमन्ना लिए संगठन के माध्यम से ही गांव या शहर या देशहित राष्ट्र के प्रहरी में कई तरह के काम कर लोगों में जागरूकता पैदा कर अपने राज्य स्तर से अखण्ड भारत को सुरक्षित बनाया जाय  इसी तरह कार्य गावो में उधोगों को बढ़ावा दे  रोजगार के लिये कोई भी अपने राज्य से पलायन न कर सके , इसके लिए  हम सभी को राज्य सरकार,केंद्र सरकार के साथ उच्च स्तरीय बैठक करके,सहयोग आपसी तालमेल से भ्रष्टाचार,अत्याचार, अन्याय  के खिलाफ मुहिम चलाए इन क्रियाकलापों से इस बात की पुष्टि तो हो कि सामाज बदलाव में शिक्षित समाज से देश विकास की ओर अग्रसित हो सक ।  देव भूमि कुमाऊँ ट्रस्ट ने सभी से अपील की है राष्ट्रहित के लिये, संस्था, सगठन,संघ, से  जुड़े लोग हों या फिर भारत माँ के लिए अपनी सेवा दे रहे कार्यकर्ता हो सभी की यही तमन्ना है कि आने वाला कल के सुनहरा हो भविष्य की परिकल्पना कर जनजागरूकता के माध्यम से गांव यापन शहर राज्य के लोगों में एक विचार क्रांति से बदलाव लाना आवश्यक हैं। जागरूकता रैली, खेलकूद व वादविवाद प्रतियोगिता सहित कई तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जोड़कर समाज की दशा व दिशा में युवा बदलाव लाना जरूरी भी हैं।  देव भूमि कुमाऊँ ट्रस्ट के बैनर तले बीच-बीच में सभी कार्यकर्ताओं को समस्याओं के समाधान को लेकर अपनी आवाज मुखर करते रहते हैं। वहीं आजकल 'यादातर युवा समाज के कुरीतियों, रीति रिवाज व सिस्टम को बदलने सहित शासन-प्रशासन की दमनकारी नीतियों को लेकर आंदोलन करते भी नजर आते हैं। कुछ युवा अपने स्तर पर ही आपसी समन्वय से सामाजिक बदलाव लाने के लिए पौधरोपण, शिक्षा व नशा उन्मूलन सहित अन्य कई सामाजिक कार्यों में अपनी भूमिका निभाते हैं। युवा अब अपने अधिकारों व कर्तव्यों को समझने लगे हैं और उसी दिशा में एक नई क्रांति का संचार कर रहे हैं। समाज के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा आजकल हर युवा में समाज के लिए कुछ कर गुजरने की तमन्ना है जिन्हें निखारने की जरूरत है जो कई तरह के सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।  हालांकि कई संगठन ,सभा ,समाज के लिए कुछ कर गुजरने की तमन्ना के बाद भी अपने उद्देश्यों व दिशा से भटक जाते हैं इसकी सबसे बड़ी वजह है कि शासन-प्रशासन द्वारा ऐसे संगठनों को जनजागरूकता के लिए काम करने पर किसी तरह प्रोत्साहन नहीं दिया जाता। ऐसे में युवा कुछ समय बाद हतोत्साहित हो जाते हैं और दिशा से विमुख हो जाते हैं।  देव भूमि कुमाऊँ ट्रस्ट द्वारा संचालित कार्यक्रमों पर एक नजर
>> कल्चर को सुरक्षित रखने हेतु उच्च स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम
>> एकजुट सप्ताह कार्यक्रम
>>  व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम
>> युवा उत्सव क्रांतिकारी सम्मेलन
>> राष्ट्रीय एकता शिविर आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का अदान प्रदान कार्यक्रम
>> युवाओं को प्रोत्साहित करने सम्मान समारोह समय-समय पर निकाली जाती है जनजागरूकता रैली


Tuesday, 25 February 2020

NT24 News : कांग्रेस प्रधान सरदार दीपेंद्र सिंह .......

मोहाली कांग्रेस प्रधान सरदार दीपेंद्र सिंह बलटाना में करेंगे कांग्रेस कार्यालय का उदघाटन
एन टी24 न्यूज़ 
विनय कुमार
चंडीगढ़
जीरकपुर नगर परिषद के आगामी चुनाव को देखते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपनी गतिविधियां तेज़ कर दी है I इसी के मद्देनजर सर्वप्रथम बलटाना कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन जिला मोहाली कांग्रेस प्रधान सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों अपने जन्म दिवस के शुभ अवसर पर 27 फरवरी 10:00 बजे कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। आगे की जानकारी देते हुए प्रताप सिंह राणा, प्रधान ज्वाइंट एक्शन कमेटी फॉर वेलफेयर ऑफ बलटाना रेजिडेंट्स ने बताया कि हरजीत सिंह मिटा सीनियर कांग्रेसी बलटाना ने समस्त जीरकपुर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया है I उद्घाटन के दिन सर्वप्रथम प्रातः 9:00 बजे हवन पूजन विधि-विधान से किया जाएगा, उसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा । बलटाना में होने वाले कार्यालय के उद्घाटन को लेकर स्थानीय कांग्रेसी नेताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है I आगामी नगर परिषद के चुनाव को लेकर बलटाना के वरिष्ठ कांग्रेसी श्री राम कुमार चौधरी, प्रताप सिंह राणा, प्रधान ज्वाइंट एक्शन कमेटी फॉर वेलफेयर ऑफ बलटाना रेजिडेंट्स ,परमजीत( पम्मी) धीमान, प्रधान फर्नीचर मार्केट बलटाना, सुनीता जैन, नेहा शर्मा,अनिल जैन, जितेंद्र (टोनी),मणि शर्मा,शिवानी बधावा नगर, संजय( राजू) बलटाना, सुरेश सैनी, बिंदु डेविड, पवन गौतम, राजेश शर्मा, हरविंदर संधू, अशोक सैनी, परमिंदर कुमार, विजय गुप्ता और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता अति उत्साह है I

Saturday, 22 February 2020

NT24 News : वर्ल्ड एन आर आई सम्मेलन का किया आयोजन....

वर्ल्ड एन आर आई सम्मेलन का आयोजन

NT24 News : श्रीसालासर बालाजी परिवार की मूर्तियो का विधिवत रूप से......

श्रीसालासर बालाजी परिवार की मूर्तियो का विधिवत रूप से श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर- 32 डी चंडीगढ़ में प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापित की गई
एन टी24 न्यूज़
विनय कुमार 
चंडीगढ़ 
श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 32- डी, चंडीगढ़ एवं श्री बालाजी संघ चंडीगढ़ रजिस्टर्ड के सहयोग द्वारा आज मंदिर परिसर में विधिवत रूप से पूजा अर्चना एवं हवन यज्ञ के पश्चात  श्री सालासर बालाजी, रामदरवार,शिव पार्वती, राधा कृष्ण , माता अंजनी , शीतला माता, काली माता, नवग्रह एवं मोहनदास महाराज जी की मूर्तियों  की  प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापित मंदिर परिसर में की गई मंदिर के प्रधान अश्वनी खन्ना एवम सेकेट्री डॉ केवल कृष्ण ने बताया की यह सालासर बाला जी का ट्राइसिटी में यह पहला मंदिर है जो सालासर बाला जी परिवार सहित स्थापित हुये है यह कार्यक्रम श्री बालाजी संघ के  सहयोग से आज सम्पूर्ण   किया गया श्री बालाजी जी संघ के प्रधान कन्हैया मित्तल ने बताया के इस मंदिर में सालसर धाम राजस्थान के अनुसार ही पूजा अर्चना होगी इस अवसर पर सुबह हवन यज्ञ किया गया इस अवसर पर श्री बालाजी संघ के प्रधान कन्हैया मित्तल ने संघ के सदस्यों के साथ  भजनों का ऐसा समा बांधा कि भक्त भावविभोर हो गए । संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं, ओ अंजनी के लाला आदि भजनों पे भक्तों ने झूम झूम कर अपना भक्ति भाव प्रकट किया । कीर्तन के पश्चात छप्पन भोग का प्रसाद बांटा गया एवं भंडारे का आयोजन किया गया।इस अवसर पर संघ एवं मंदिर के समस्त कार्यकारिणी  के सदस्य  उपस्थित थे इस अवसर पर ट्राइसिटी के बाला जी संघ सभी सदस्य उपस्थित हुए एवम छपनभोग का प्रसाद सभी को वितरित किया गया