Tuesday 29 May 2018

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने सेक्टर 32 में चलाया स्वच्छता अभियान



भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने सेक्टर 32 में चलाया स्वच्छता अभियान

एन टी 24 न्यूज़

चंडीगढ़,
 29 मई, 2018:
भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा, चंडीगढ़ प्रदेश की ओर से जिला नंबर 3, वार्ड 21, सेक्टर 32-सी स्थित वाल्मीकि मंदिर में संत कबीर का 620वां प्रकटोत्सव मनाया गया। भाजपा अध्यक्ष कृष्ण कुमार की अगुवाई में और महामंत्री विक्की शेरा के सहयोग से प्रदेश की भाजपा टीम ने कबीर प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता कार्यक्रम चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है। चंडीगढ़ के सभी पांचों जिलों में 28 जून तक विभिन्न कॉलोनियों व सेक्टरों में इसी प्रकार स्वच्छता अभियान जारी रहेगा । कार्यक्रम में भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र के अलावा उपस्थित अन्य नेताओं में विजय कुमार, गजिंदर, उपाध्यक्ष, ज्ञानी राम, विनोद इंदोरा, विजय, हरीश, संजीव कुमार, दीपक शर्मा, बबलू, मुकेश चनालीया एवं सुनील चौधरी के नाम उल्लेखनीय हैं। 



No comments: