Tuesday 8 May 2018

चंडीगढ़ प्रशासक से मिलकर सौंपा अपनी मांगों का ज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासक से मिलकर बी.जे. पी. ने सौंपा अपनी मांगों का ज्ञापन


 विनय कुमार 


चंडीगढ़ 
नगर निगम चंडीगढ़ के वित्तीय सम्बन्धी समस्याओं को लेकर आजएक प्रतिनिधिमंडल भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन के नेतृत्त्व चंडीगढ़ के प्रशासक वी पी सिंह बदनोर से मिला और उनको अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा | उनके साथ पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश महामंत्री प्रेम कौशिक व् चन्द्रशेखर, पूर्व मेयर व वर्तमान में पार्षद अरुण सूद व आशा जसवाल, वरिष्ठ उप महापौर गुरप्रीत ढिल्लों, उप महापौर विनोद अग्रवाल, पार्षद महेश इन्दर सिंह सिधु, रवि कान्त शर्मा, सुनीता धवन, राजेश कालिया, सतीश कैंथ, चन्द्रावतीशुक्ला, शक्ति प्रकाश देवशाली भारत कुमार, जगतार सिंह जग्गा, पप्पूशुक्ला, मनोनीत पार्षद डॉक्टर ज्योत्स्ना विग, अजय दत्ता, शिप्रा बंसल, सचिन लोहटिया, चरणजीव सिंह, हाजी मोहम्द्द खुर्शीद व कमला शर्मा भीप्रतिनिधिमंडल में शामिल थे |
प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के प्रशासक को बताया कि नगर निगम चंडीगढ़ को प्रशासन द्वारा अभी तक कुल कमाई का 6प्रतिशत बजट जारी किया जाता है उस से चंडीगढ़ के विकास के कार्यों को पूरा करना असंभव सा प्रतीत होता है | विकास के बहुत से प्रोजेक्ट कम बजट के चलते पूरा नहीं हो पा रहे हैं | ऊपर से निगम के ठेकेदारों, कर्मियोंका वेतन आदि की भी भरपाई के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है | विकास के कार्यों के रूकने की वजह से स्थानीय निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है | प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक को अवगत करवाया कि तीसरेकेंद्रीय वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार नगर निगम को प्रशासन की कुल कमाई का 17 प्रतिशत हिस्सा देने की बात कही गई जिसको अभी तक लागू नहीं किया गया है | चंडीगढ़ के प्रशासक वी पी सिंह बदनोर ने आये हुए प्रतिनिधिमंडल की पूरी बातें ध्यान से सुनी और आश्वासन दिया कि नगर निगम चंडीगढ़ के द्वारा शुरू किये गए विकास के कार्यों को पूरा करने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन नगर निगम को हर संभव सहायता प्रदानकरेगा | साथ ही इस माह के अंत में एक बैठक के आयोजन का भी फैसला लिया गया |

No comments: