Friday 28 September 2018

दरिया गांव में कानूनी सेवा कैंप 29 को होगा आयोजित


दरिया गांव में कानूनी सेवा कैंप 29 को होगा आयोजित
एन टी 24 न्यूज़
चंडीगढ़।
29 सितंबर को ग्राम दरिया में कानूनी सेवा कैंप का आयोजन राज्य कानूनी सेवाएं प्राधिकरण यूटी, चंडीगढ़  के तत्वाधान में किया जाएगा।   कैंप के दौरान गांव के लोगों का फ्री मेडिकल चेकअप होगा। इस मौके पर  नया आधार कार्ड एवं मतदाता पहचान पत्र के लिए पंजीकरण और उसमें सुधार की सेवाएं दी जाएंगी। लेबर डिपार्टमेंट द्वारा निर्माण लेबर का पंजीकरण एवं पहचान पत्र का वितरण होगा।  गांव के सरपंच गुरप्रीत सिंह  हैप्पी ने बताया कि इस कैंप में सामाजिक कल्याण विभाग द्वारा सीनियर सिटीजन प्रमाणपत्रपेंशन एवं अन्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में दाखिले के बारे में गांव में चंडीगढ़ पुलिस द्वारा महिलाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा।  हैप्पी ने बताया कि इस कैंप के मौके पर बैंक खातों को खोलने  तथा अन्य योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी जाएगी।  कैंप के दौरान एचआईवी और एड्स स्क्रीनिंग टेस्ट का भी प्रबंध रहेगा। 


No comments: