Friday 28 September 2018

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया सरदार भगत सिंह का जन्म दिवस

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया सरदार भगत सिंह का जन्म दिवस 
न टी 24 न्यूज़
चंडीगढ़
शहीदे आजम सरदार भगत सिंह जी के जन्म की तिथि के शुभ अवसर पर भाजपा कमलम कार्यालय सेक्टर 33 चंडीगढ़ में महिला मोर्चा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया l कार्यकर्म को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रुबी गुप्ता ने कहा की सरदार भगत सिंह जी ने देश को आजाद करने के लिए अपनी कुर्बानी ही नहीं दी बल्कि देशभक्ति का जज्बा नौजवानों के खून के कतरे कतरे में जोश भर दिया जो आज तक नौजवानों में कायम है भगत सिंह को फांसी के तख्ते पर चढ़ाया जाने लगा तो उन्होंने हंसते हुए कहा था "दम निकले इस देश की खातिर यही मेरा अरमान है इस राह पर मरना 100 जन्मों के समान है " l भाजपा महिला मोर्चा महा सचिव श्रीमती जसविंदर कौर ने अपने संबोधन में कहा कि भगत सिंह आज के नौजवानों के प्रेरणा स्रोत है, भगत सिंह जी ने अंग्रेजों के विरुद्ध असेंबली में जब बम फेंका तो वह भागे नहीं बल्कि शेर की तरह दहाड़ कर भारत माता की जय अंग्रेजों भारत छोड़ो के नारे लगाए और वहीं पर खड़े रहे और अपनी गिरफ्तारी दी l कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा महिला मोर्चा की महा सचिव जसविंदर कौर, उपाध्यक्ष रुबी गुप्तानेहा अरोड़ा, इंदिरा सिंह , रेखा रावतविमला धवन, राखी, सोनम, बबिता, रंजना, मीना चड्डा, अलका जोशी विशेष रूप से उपस्थित रहे l इन सभी  भी अपने अपने विचार भी व्यक्त किए l




No comments: