Saturday 8 September 2018

केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु अग्रवाल सभा ने प्रधानमंत्री राहत कोष में दिया 5 लाख का चेक

केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु अग्रवाल सभा ने प्रधानमंत्री राहत कोष में दिया 5 लाख का चेक
एन टी 24 न्यूज़

चंडीगढ़
केरल में बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु अग्रवाल सभा ने एक कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाल भवन सेक्टर 30 में किया | इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, सांसद चंडीगढ़ किरण खेर, पंचकूला विधायक ज्ञान चंद गुप्ता, सुनील गुप्ता,प्रदेश महासचिव चन्द्रशेखर, जिला नंबर 4 के अध्यक्ष व पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली, पार्षद राजेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष जसप्रीत व प्रदीप बंसल और अग्रवाल सभा के कई सदस्यों ने इसमें भाग लिया | इस मौके पर अग्रवाल सभा द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद हेतु 5 लाख का चेक प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करवाने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन और सांसद किरण खेर को भेंट किया गया |
     कार्यक्रम में अग्रवाल सभा के सदस्यों को संबोधित करते हुए श्री संजय टंडन ने कहा कि केरल में बाढ़ से भारी नुक्सान हुआ है | लाखों लोग बेघर हो गए हैं | कईयों ने तो अपनों को खो दिया | इस भयानक त्रासदी से पूरा देश हिल गया है और ऐसे में हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक परिवार के मुखिया की भूमिका निभाते हुए सर्वप्रथम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्वयं दौरा किया और उसके पश्चात केरल की सहायता हेतु अनुदान राशि जारी की | इतना ही नहीं उन्होंने देश के सभी नागरिकों से अधिक से अधिक केरल के लोगों को राहत प्रदान करने के लिए अपील भी की |
     उन्होंने कहा कि इसी श्रृंखला में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ भी अग्रसर है और पार्टी के कार्यकर्ता घर घर और व्यावसायिक स्थलों पर जाकर केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए धन और सामग्री एकत्र कर रही है | आज अग्रवाल सभा सेक्टर 30 ने जो 5 लाख की राशि का चेक उनको प्रदान किया है वे उसके लिए सभा के बहुत आभारी हैं | उन्होंने मंच के माध्यम से सभी चंडीगढ़वासियों को केरल और अन्य राज्यों में बाढ़ से पीड़ित लोगों की सहायता में अधिक से अधिक योगदान देने का आहवान किया |

No comments: