Saturday 8 September 2018

प्रतिज्ञा फाउंडेशन चंडीगढ़ ने किया पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन


प्रतिज्ञा फाउंडेशन चंडीगढ़ ने किया पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

एन टी 24 न्यूज़

चंडीगढ़
गैर सरकारी संस्था प्रतिज्ञा फाउंडेशन चंडीगढ़ द्वारा सेक्टर 56 के सरकारी मिडिल स्कूल के अन्दर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ | इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के मेडिकल प्रकोष्ठ के संयोजक प्रिंस बंदुला ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया और अपने करकमलों द्वारा पौधा लगाया | कार्यक्रम की जानकारी फाउंडेशन के अध्यक्ष भरत यादव ने प्रदान की | उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में स्थानीय महिलायों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया | इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा भी पौधे लगाये गए | उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ को हरित करने के उद्देश्य को लेकर संस्था द्वारा चंडीगढ़ के भिन्न भिन्न स्थानों पर पौधारोपण किये गए हैं | आज भी प्रमुख तौर पर फलदार और छायादार वृक्ष जैसे कि अमलतास, बहेड़ा, कचनार, जामुन, अर्जुन, आम, अमरुद, आमला, नीम आदि को लगाया गया | इस से एक तो पर्यावरण भी स्वच्छ होगा और साथ ही समय समय पर फल मिलेंगे | इस पौधारोपण कार्यक्रम में संस्था के जसबीर कौर, ललित कंसल, रमेश चौधरी, राम चन्द्र यादव, जसवंत कौर, बबिता, सुनीता आदि भी उपस्थित थे |

No comments: