Saturday 8 September 2018

बीजेपी पार्टी ने किया पिछड़ी जाती समुदाय मोर्चे का गठन




बीजेपी पार्टी ने किया पिछड़ी जाती समुदाय मोर्चे का गठन


एन टी 24 न्यूज़

चंडीगढ़
भारतीयजनता पार्टी चंडीगढ़ ने पिछड़ी जाति के समुदाय के लोगों के लिए नए मोर्चे का गठन किया है | पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने ऍन आर मेहरा नाथी राम मेहरा को ओबीसी मोर्चे का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है | मेहरा की नियुक्ति आज पार्टी कार्यालय कमलम् में एक कार्यक्रम के दौरान हुई | उनके साथ भारी संख्या में पिछड़ी जाति से जुड़े लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया |
गौरतलब है कि मेहरा कश्यप राजपूतसभा के वर्ष 2014 से चंडीगढ़ के चेयरमैन हैं | इस से पूर्व वे इसी संस्था के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं | मेहरा की अपने समाज में अच्छी पकड है और उनके साथ आज कई लोगों ने पार्टी का दामन थामा  इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रेम कौशिक, कार्यालय सचिव गजेन्द्र शर्मा, पार्षद अरुण सूद, मोर्चा कोऑर्डिनेटर माता राम धीमान, ओम प्रकाश, राजेंद्र बग्गा, निर्मल सिंह, मदन लाल कलसी, संजीव कुमार कमौरिया, के एल जैन, ऊषा धीमान, मोहन सिंह, कुंदन, दया राम चौधरी सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे | कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदा गरीबों, दलितों, पिछड़ीजाति, अनुसूचित जाति और अन्य सभी वर्गों की हितैषी है | भाजपा बोलती नहीं करके दिखाती है | वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने जो विकास की नयी नयी योजनायें तैयार की उनसे गरीबों को काफी फायदा हुआ है | जिस गरीब का कभी बैंक में खाता नहीं खुलता था आज उसके नाम का खाता भी खुल गया | जो गरीब महिलायें अपने घरों में चूल्हों में खाना बनाती थी उनको निःशुल्क गैस कनेक्शन भाजपा ने प्रदान किये | वर्तमान में आप किसी भी योजना की बात करे चाहे जन धन योजना, मुद्रायोजना, स्वास्थय बीमा योजना, सुकन्या योजना आदि से अब सभी समुदाय के लोगों को सीधा सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कि सार्थक सोच और केंद्र में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और समूची केंद्र के नेतृत्त्व का ही परिणाम है कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनी है |

   इस मौके पर मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष नाथी राम मेहरा ने उनकी नियुक्ति को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन और समूची भाजपा चंडीगढ़ का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी के साथ गत काफी वर्षों से जुड़े हुए हैं | उनको सौंपी गयी जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और पार्टी के प्रसार के लिए पिछड़ी जाति के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी की विचारधारा के साथ जोड़ेंगे |

No comments: