Wednesday 28 November 2018

NT24 News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम “ मन की बात ” को रखा जनता के बीच..............

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम “ मन की बात ” को रखा जनता के बीच
एन टी 24 न्यूज़
चंडीगढ़
भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम “ मन की बात ” को जनता के बीच पहुँचाने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर एल ई डी, टीवी और रेडियो को लगाया गया और कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इन कार्यक्रमों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने विशेष रूप से इसमें भाग लिया | कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान करते हुए मीडिया विभाग के इंचार्ज रविन्द्र पठानिया ने बताया कि आज जिला नंबर 2 के सेक्टर 38 में विशाल जनसमूह ने और जिला नंबर 4 के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसमें हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्तायों और स्थानीय लोगों ने इसमें भाग लिया | कार्यक्रमकाआयोजन जिला नंबर 2 के जिला अध्यक्ष रवि कान्त शर्मा और समूची जिला इकाई और जिला नंबर 4 में जिला अध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशाली और उनकी समूची जिला और मंडल स्तर की टीम ने किया | गौरतलब है कि उपस्थित सभी लोगों ने “ मन की बात ” कार्यक्रम को बहुत ही ध्यानपूर्वक सुना और कार्यक्रम के अंत में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि हमारी पार्टी के शीर्ष नेतायों और केंद्र सरकार में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्त्व की कोशलता का लोहा सभी देशों ने माना है | आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्त्व में देश विकास की ओर अग्रसर है | समाज के हर वर्ग को बिना किसी भेदभाव के सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है | पिछली सरकारों के दौरान गरीब वर्ग के लोग कभी बैंक की और मुह नहीं कर सकतेथे आज वो गर्व के साथ जाकर बैंक की सेवाओं का प्रयोग कर पा रहे हैं | आज अमीर-गरीब, जात-पात, धर्म आदि का भेद न करके मानव कल्याण के लिए योजनाओं को शुरू किया जा रहा है | इतने कम समय में मोदी सरकार ने जो किया वो आज तक कभी नहीं हुआ | इसलिए हम सभी को केंद्र सरकार द्वारा शुरू गयी योजनायों के प्रति सभी को जागरूक करना चाहिए और वर्ष 2019 में फिर से मोदी सरकार के समर्थन के लिए उनसे आग्रह करना चाहिए | कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी,प्रदेश महामंत्री प्रेम कौशिक,पूर्व मेयर व मनोनीत पार्षद कमला शर्मा, पार्षद व पूर्व मेयर अरुण सूद, राजेश कालिया,नेहाअरोड़ा, महिला मोर्चा कार्यकारी अध्यक्ष व पार्षद सुनीता धवन,सतीश कैंथ, सुरिंदर सिंह,जिला नंबर 3 अध्यक्ष देवी सिंह, मंडल अध्यक्ष जोगिन्दर पाल, राहुल दिवेदी संजीव ग्रोवर सतपाल सेठी, संजीव वर्मा, स्वराज उपाध्याय, योग राज, सिमरनजीत कौर, अवि भसीन, आदि भी उपस्थित थे |

No comments: