Wednesday 2 January 2019

NT24 News : नव वर्ष की पावन बेला पर काव्य गोष्ठी का आयोजन


नव वर्ष की पावन बेला पर काव्य गोष्ठी का आयोजन
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
पंचकूला
नव वर्ष की पावन बेला पर पंचकूला के सेक्टर 5 में होटल शिराज 2 में काव्य गोष्ठी आयोजित हुई ,इसमें चंडीगढ़ साहित्य संवाद के प्रेम विज ,  भंडारी अदबी ट्रस्ट के जाने माने शायर  अशोक नादिर , शहर के जाने माने कवि विजय कपूर मंच संचालन कर रहे थे  व जाने माने गांधीवादी  के के शारदा अध्यक्ष गांधी स्मारक निधि पंजाब ,हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ की अध्यक्षता में अन्य कवियों  के साथ अन्य कवि बीते साल को विदाई के साथ साथ नए साल के आगमन की कविताओं के साथ साथ उभरती हुई कवियत्री, लेखिका,लिरिसिस्ट पूजा सैनी का गीत " रूह दा प्यार " को भी लांच किया गया  । कार्यक्रम की शुरुआत में मंच संचालक  विजय कपूर ने सभी स्वागत  किया। एक एक कर सभी कवियों ने अपनी अपनी रचनाओं को पेश किया बदलाव ही सच्चाई है, वर्ष आते रहेंगे जाते रहेंगे और हम नए साल के रेसोलुशन बनाते रहेंगे ,लेकिन बीते समय से सीख ले आगे सुधरने का नाम ही जिंदगी है, कहा प्रेम  विज ने । गीत रुुह दा प्यार की तारीफ करते हुए कहा कि  पूजा युवा लेखिका हैं व अपनी रचनाओं में  समाज कीभलाई की बात करती हैं ।

No comments: