Sunday 24 February 2019

NT24 News : ट्रिनिटी ग्रुप द्वारा चंडीगढ़ में स्पाइन एंड स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर का शुभारम्भ...............

ट्रिनिटी ग्रुप द्वारा चंडीगढ़ में स्पाइन एंड स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर का शुभारम्भ
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
चिकित्सा के क्षेत्र में चंडीगढ़ और जीरकपुर के अग्रणी ट्रिनिटी ग्रुप द्वारा चंडीगढ़ के सेक्टर 20 में स्पाइन एंड स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर का शुभारम्भ भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन के कर कमलों द्वारा हुआ | यह जानकारी ट्रिनिटी के एचओडी डॉ एच एस ढिल्लों ने प्रदान की | कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यातिथि संजय टंडन का भव्य स्वागत किया गया | उनके साथ चंडीगढ़ स्पोर्ट्स के निदेशक तजिंदर सिंह सैनी,विवेक अत्रे,दविंदर शर्माा और रिटायर्ड विंग कमांडर भाटिया भी उपस्थित थे | इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कहा कि अक्सर देखा जाता है कि किसी भी खिलाड़ी को चोट लगने पर पहले बड़े बड़े अस्पतालों में इलाज का मोहताज होना पड़ता था | ऐसे में उन अस्पतालों में उपकरणों की कमी आम बात थी | मरीज बेहतर इलाज से वंचित रह जाते थे या फिर कई बार तो मेट्रो पोलिटन सिटीज की और रुख करना पड़ता था | परन्तु अब ट्रिनिटी ने तमाम चुनौतियों को भांपते हुए पूर्णता मॉडर्न अस्पताल का निर्माण करवा कर उत्तर भारत के खिलाडियों के लिए खास तोहफा प्रदान किया है | खिलाडियों को चोट लगने पर अब दिल्ली या अन्य बड़े शहरों की और रुख नहीं करना पड़ेगा | उन्हें तमाम सुख सुविधाओं से युक्त अपना सेंटर मिल चुका है | उन्होंने साथ में ये भी कहा कि ग्रुप ने स्पाइन एंड स्पोर्ट्स इंजरी के सफल इलाज के लिए प्रशिक्षित डॉक्टरों की सेवा लेने की ठानी है जो कि एक सराहनीय कदम है | उन्होंने एक बार पुनः ट्रिनिटी ग्रुप के सभी लोगों को बधाई प्रदान की |


No comments: