Saturday 31 August 2019

NT24 News : पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की 24वीं पुण्यतिथि .............


पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की 24वीं पुण्यतिथि के अवसर पर लगाया गया खूनदान शिविर
भारी संख्या में पुलिस कर्मियो ने किया रक्त दान

एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह ने 31 अगस्त 1995 को एक बम धमाके में अपनी जान गवां दी थी| जहां, शनिवार यानि आज उनकी याद में पजाब सचिवालय के पीछे पजाब के शहीद-ए-आज़म और पूर्व मुख्यमंत्री बेअन्त सिह की याद में खूनदान कैंप का आजोजन किया गया। खूनदान कैंप में भारी संख्या में चंडीगढ़ व पंजाब पुलिसकर्मियों ने अपना खून दान किया| उधर, इस खून दान कैंप में सेठी दाबा के मालिक भी शामिल हुए। सेठी दाबा के मालिक ने खून दान करने वाले पुलिस कर्मियो और वहां मौजूद लोगों को पौधे वितरित किए। खूनदान के लिए पीजीआई ब्लड बैंक की टीम खूनदान कैंप पहुंची हुई थी। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के बारे में………. सरदार बेअंत सिंह का जन्म 19 फ़रवरी 1922 को हुआ था| सरदार बेअंत सिंह ने 23 वर्ष की आयु में सेना की नौकरी छोड़ दी थी। उन्होंने कई महत्‍वपूर्ण पदों पर रहकर समाज की सेवा की। 1992 में वह पंजाब के मुख्‍यमंत्री बनें। अपने जीवन काल में वे पाँच बार पंजाब विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए और पंजाब सरकार में मंत्री भी रहे। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्‍यक्ष के रूप में भी उन्होंने 1986 से 1995 कार्य किया था। वह कांग्रेस के नेता थे। भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के शब्दों में पंजाब के मुख्‍यमंत्री के रूप में सरदार बेअंत सिंह ने राज्‍य में सामान्‍य स्थिति बहाली के लिए कड़े संघर्ष किए।18 दिसम्बर 2013 को डाक विभाग सरदार बेअंत सिंह जी के सम्‍मान में एक डाक टिकट भी जारी कर चुका है| इतिहास कभी भी उनके बलिदान को नजरअंदाज नहीं कर पाएगा



No comments: