Thursday 9 January 2020

NT24 News : सुपरस्टार रजनीकांत की फ़िल्म दरबार मे नजर आएंगे एक्टर व सिंगर गुरु भुल्लर...

सुपरस्टार रजनीकांत की फ़िल्म दरबार मे नजर आएंगे एक्टर व सिंगर गुरु भुल्लर

एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
कुछ कर दिखाने की चाहत आपको आपकी मंजिल तक जरूर पहुँचा देता है। बस जज़्ज़बा होना चाहिए और ऐसा ही जज़्बा दिखाया है बठिंडा के गुरु भुल्लर ने। जिन्होंने अपने डेब्यू मूवी यू आर आई के साथ बाद सुपरस्टार रजनीकांत जी के साथ उनकी आने वाली नई फिल्म दरबार को साइन किया है। जहाँ गुरु भुल्लर एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। दरबार मूवी 9 जनवरी को सभी सिनेमा घरों में दिखाई जाएगी। मूवी को डायरेक्ट ए आर मुरुगादॉस ने किया है व मूवी के सिनेमोग्राफर रहे वर्ल्ड फेमस संतोश सिवान। गुरु भुल्लर ने बताया कि ये मूवी 9 जनवरी को सभी सिनेमा घरों में दिखाई जाएगी। जिसमें हिंदी, तमिल, तेलगु, मलयालम भाषाओ में सिनेमा घरों में दिखाया जाएगा। इसके साथ ही अपने कैरक्टर के बारे में जानकारी देते हुए गुरु भुल्लर ने कहा कि वे कोप की भूमिका निभा रहे है। जहाँ रजनीकांत के साथ नज़र आएंगे। ये मूवी युथ के लिए एक इंस्पिरेशन साबित होगी। जहा इस मूवी में एक अच्छा मैसेज देने की कोशिश की गई है। रजनीकांत के बारे में गुरु भुल्लर ने बताया कि उनके साथ काम करना एक सपने जैसा था। वे जितने बड़े एक्टर है उतने ही अपने को- एक्टर्स को सपोर्ट करते है। सेट के दौरान अगर किसी से कोई गलती हो भी जाती थी तो वो बड़े प्यार से कहते थे कोई बात नही दुबारा शार्ट ले लेते है। गुरु भुल्लर ने बताया कि वे अपने आप मे एक फ़िल्म इंडस्ट्री है। जिसे बया करना आसान बात नही। गुरु भुल्लर की फ़िल्म इंडस्ट्री में जर्नी: गुरु ने बताया कि सन 2013 में वे मुम्बई आये थे जहाँ उनका पहला असाइनमेंट एक एड शूट था। साथ ही उन्होंने अक़्शे कुमार के साथ भी एक एड शूट किया था। उन्होंने बताया कि टीवी पर आने का सपने ने उनका पहला असाइनमेंट 2018 में उनकी डेब्यू फ़िल्म यू आर आई से पूरा हुआ। जहा आर्मी की भूमिका निभाई और उसके बाद अब दरबार फ़िल्म उनकी दूसरी मूवी है। जिसके लिए वे बेहद खुश है। एक्टर के साथ सिंगर भी: गुरु भुल्लर ने बताया कि जितना प्यार वे एक्टिंग से करते है, उतना ही प्यार वे सिंगिंग से भी करते है। उन्होंने 2016 से अब तक 3 सांग्स गाये है। जिसमे चुन्नी नाल सलाह उनका पहला गाना था, चादरा दूसरा और तीसरा गाना सिप सिप है। जो कि अर्जुन पटियाला मूवी में लिया गया। दरबार मूवी 9 जनवरी को सभी सिनेमा घरों में। मूवी को डायरेक्ट किया है ए आर मुरुगादॉस ने व मूवी के सिनेमोग्राफर रहे वर्ल्ड फेमस संतोश सिवान।

No comments: