Sunday 12 July 2020

NT24 News : वनमहोत्सव 2020 के उपलक्ष में लगाए 45 पौधे,....

वनमहोत्सव 2020 के उपलक्ष में लगाए 45 पौधे
एंट टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा 
चंडीगढ़
वनमहोत्सव 2020 के उपलक्ष में सेक्टर 40 A में मनोज मीना (एस. पी.- हेडक्वार्टर चण्डीगढ़) और डॉ अब्दुल क्यूम (उप संरक्षक, वन विभाग चण्डीगढ़) ने गुरबक्श रावत (पार्षद नगर निगम, चण्डीगढ़) की उपस्थिति में सेक्टर वासियों के साथ पौधारोपण किया। क़रीब 45 पौधे लगाये गये जिस में ख़ास तौर पर बॉटल ब्रश, अमलतास, धाक, एलो वीरा, पत्थरचट्ठ, पाम, हिबिस्कस, कनेर, हिमेलिया, रात की रानी और नीम शामिल हैं। पार्क से लोगों का जुड़ाव रहे इस लिए आस पास के हर एक निवासी को एक एक पौधा गोद लेने का आग्रह किया गया। साथ ही सभी निवासियों को तुलसी के पौधे भी बाँटे गये।

No comments: