Sunday 12 July 2020

NT24 News : राष्ट्र सेवा सर्वोपरि को ध्येय मान डटे रहे अंतराष्ट्रीय कबड्डी....

राष्ट्र सेवा सर्वोपरि को ध्येय मान डटे रहे अंतराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी व डी एस पी अजय ठाकुर
विश्व की प्रशिद्ध संस्था एन्टी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने किया स्मानित
अजय ठाकुर व एन्टी करप्शन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सुमित सिंगला एक भेंट के दौरान।

एन टी 24 न्यूज़ 
बीबीएन/ चंडीगढ़ 
कविता गौतम/ विनय 
एन्टी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सुमित सिंगला ने बताया कि बीबीएन की शान डी एस पी फिफ्थ महिला बटालियन बस्सी अजय ठाकुर को  संस्था की ओर से कोरोना वारियर्स अवार्ड देकर स्मानित किया गया। अजय ठाकुर को स्मानित करने के मौके पर पत्रकार शांति गौतम भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि विश्वव्यापी कोरोना महामारी के बीच हर कोई जंग लड रहा है जिसमें पुलिस विभाग का अहम योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। इसमें भी सेवा, समर्पण और त्याग जैसे शब्दों को ध्येय मानकर उपमंडल नालागढ़ के दभोटा निवासी अजय ठाकुर अंगद की तरह डटे रहे। राष्ट्रीय खेल अवार्ड विजेता बिलासपुर मे बतौर डी एस पी अपनी सेवाएं दे चुके वर्तमान में फिफ्थ बटालियन महिला बस्सी मे कार्यरत अजय ठाकुर  इस अदृश्य युद्व में दिन रात डटे हैं। अजय ठाकुर अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी के उपाध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बताया कि अपने पैतृक गांव मे करीब 3 एकड़ जमीन मे  150 युवाओं हेतु अच्छा मैदान विकसित करना भी उनका सपना है। शीघ्र ही अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 500 छायादार वृक्ष लगाए जाएंगे। उनकी चिंता यही है कि इस राष्ट्रीय आपदा में कोई चूक न हो जाए और बीमारी आगे न फैल पाए। हालांकि उनके स्वयं के परिजन उस स्टेज में है जहां उनको ज्यादा सहयोग की जरुरत है लेकिन अजय ठाकुर का निशाना अब अर्जुन की आंख की तरह कोरोना को साधना है। देशभक्ति के आगे अब देश सेवा ही उनका प्रथम घर बन चुका है। एक अनौपचारिक भेंट में  बस्सी मे तैनात डी एस पी अजय ठाकुर ने कहा कि राष्ट्र सेवा की उनके लिए सर्वोपरि है। वह सुबह से शाम देर रात तक पुलिस विभाग द्वारा आए निर्देशों की पालना करते हैं और दिन में विभिन्न कवारनटाईंन सैंटरों का दौरा करके वहां जायजा लेते हैं। हमें आम लोगों के  लिए  बॉर्डर पर प्रवेश करते हुए बहुत ही सावधान व सतर्क रहना पडता है क्योंकि जरा सी चूक से हम व हमारा स्टाफ इसकी चपेट में आ सकता है। उन्होंने बताया कि कोरोना कहर को प्रदेश मे रोकने बारे प्रशासन, एन जी ओज, डॉक्टर्स,पुलिस सहित उद्योगपतियों का अहम योगदान रहा है।

कैपशन- 

No comments: