Tuesday 14 July 2020

NT24 News : रुबी गुप्ता बनी भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महासचिव.....

रुबी गुप्ता  बनी भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महासचिव
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा चंडीगढ़ की तेज तरार नेत्री रूबी गुप्ता को चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की महा सचिव पद पर नियुक्त किया गया है श्रीमती गुप्ता चंडीगढ़ की कई समाजिक संस्थाओं में सक्रिय हैं चंडीगढ़ में कोरोना महामारी कर्फ्यू लॉकडाउन के दौरान गरीब मजदूर बस्तियों में भोजन संबंधी मदद पहुंचाने के लिए चर्चित रही महिला नेत्री वॉइस ऑफ वूमेन चंडीगढ़ संस्था में भी सक्रिय हैं समय-समय पर वह समाजिक प्रशासनिक उपेक्षा के प्रति आवाज उठाती रही है उन्होंने महासचिव पद की नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण सूद जी श्री संजय टंडन जी, श्रीमती आशा कुमारी जसवाल श्रीमती सुनीता धवन जी का आभार एवं कृतज्ञता प्रगट की और वचन दिया कि उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप वह अपने पद का निर्वाह कर पार्टी को सशक्त एवं  महिलाओं को संगठित करने का प्रयास करेंगी l

No comments: