Tuesday 14 July 2020

NT24 News : पार्टी ने की भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश


पार्टी ने की भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश 
पदाधिकारियों की घोषणा
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश महासचिव रामवीर भट्टी ने आज भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष दीदार सिंह एवं चंडीगढ़ भाजपा  के अध्यक्ष अरुण सूद से परामर्श के बाद भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है |अध्यक्ष दीदार सिंह, उपाध्यक्ष पद पर हरमेश कुमार, रुपिंदर राणा, जी .डी. गुप्ता, सतेंदर सिंह सारंगपुर, मनदीप सिंह पलसोरा, गुरदीप सिंह बैदवान, महामन्त्री पद पर धर्मेंदर सिंह दड़वा, अवतार सिंह ढिल्लों, सचिव पद पर दलबीर सिंह रायपुर खुर्द, पालराम गुज्जर, जसबीर सिंह खुड्डाअली सेर, मनदीप सिंह सैनी, बलबीर सिंह, हरमिंदर सिंह मक्खन माजरा, कोषाध्यक्ष रामफल सिंगला, सह कोषाध्यक्ष सतपाल सिंह खुड्डाअली सेर, प्रवक्ता पद पर रविंदर सिंह मान,  प्रेस सेक्रेटरी प्रवीण कुमार बातिश, ऑफिस सेक्रेटरी रणधीर सिंह बैर  माज़रा को नियुक्त किया हैं | उपरोक्त सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते  हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि उपरोक्त सभी लोग इस से पूर्व भी पार्टी द्वारा दी गयी जिम्मेदारी को निभा चुके हैं और सभी अपने अनुभवों के माध्यम से किसान मोर्चे को और अधिक मेहनत और लगन से अधिक सुदृढ़ करेंगे ऐसीउन्होंने आशा व्यक्त की है | मोर्चा के नव नियुक्त पदाधिकारी भाजपा की नीतियों को और मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ को गॉव, गली, मोहल्लो तक लेकर जायेंगे | मोर्चा अध्यक्ष दीदार सिंह ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद के साथ सलाह करके जल्द ही मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी, मंडल कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा |

No comments: