Tuesday 7 July 2020

NT24 News: श्रावण मास के प्रथम सोमवार अवि भसीन ने

श्रावण मास के प्रथम सोमवार अवि भसीन ने 
किया पोधारोपण 
एन टी 24 न्यूज़ 
विनय कुमार शर्मा 
चडीगढ़
भाजपा पार्टी के वार्ड - 22 के मंडल प्रधान एवं इंडस्ट्री सेल के प्रदेश संयोजक अवि भसीन ने आज श्रावण मास के प्रथम सोमवार के परम पावन शुभ दिन पर पौधारोपण कर श्रावण हरियाली अभियान का शुभारम्भ किया | इस परम पावन शुभ दिन पर पौधारोपण कर नगरवासियों से अपने आस-पास अधिक से अधिक पौधारोपण करते हुए श्रावण हरियाली अभियान को सफल करने की अपील की | उन्होंने सभी नगरवासियों से अपनी और अपने आस-पास स्वच्छता बनाये रखने की भी अपील | इस अवसर पर अवि भसीन के साथ प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता जरनाल सिंह, रवि इन्दर सिंह एवं भारत भूषण आदि उपस्थित थे |

No comments: