Sunday 19 July 2020

NT24 News : नंदिता जसवाल बनी प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ.....

नंदिता जसवाल बनी प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ
बीबीएन
कविता गौतम/ विनय 
चंडीगढ़ 
विश्व सनातन वाहिनी हिमाचल प्रदेश के प्रभारी बी.एल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष धर्म प्रकोष्ठ देवेंद्र वर्मा ने नंदिता जसवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नियुक्त किया है। वह मूलत: कांगडा जिला की पालमपुर की रहने वाली है और बीबीएन में कार्यरत है। नंदिता जसवाल समय समय पर सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहकर अपनी सेवाएं देती रहती हैं। उन्होने महिला सशक्तिकरण से जुडै कई मुददों पर अहम भूमिका निभाई है। वह आधारशिला स्कूल पालमपुर में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है और उन्होने शिक्षा के क्षेत्र में भी अपना अहम योगदान दिया है। बददी पहुंची विश्व सनातन वाहिनी प्रदेश उपाध्यक्ष महिला विंग नंदिता ने अपने मनोनयन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताया है और कहा कि उनको जो भी दायित्व सौंपा गया है उसको वह ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगी। उन्होने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए और सामाजिक कुरितियों को जड से उखाडने के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे। संस्था के साथ मिलकर सामाजिक हित में उत्तम कार्य करेंगी। 

No comments: