Tuesday 12 January 2021

NT24 News : मकर संक्रांति से शुरू होगा श्रीराम मंदिर निधि.........

 मकर संक्रांति से शुरू  होगा  श्रीराम मंदिर निधि

 सम्पर्ण अभियान

 एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चण्डीगढ़

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बनने वाले भव्य मंदिर के लिए देशभर के प्रत्येक रामभक्त का सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए प्रभू श्रीराम के भक्त पूज्य संतों व हिंदू समाज के साथ घर घर जाएंगे, ताकि प्रभू श्रीराम जी के भव्य मंदिर निर्माण में प्रत्येक हिंदू की सहभागिता हो सके। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निधि सम्पूर्ण अभिमान की घोषणा करते हुए इस अभियान के पंजाब प्रांत प्रचार प्रमुख एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल ने कहा कि संपूर्ण भारत में मकर संक्रांति 15 जनवरी से माघ पूर्णिमा 27 फरवरी तक चलने वाले इस संघन अभियान में कार्यकर्ता देश के चार लाख गांवों से 11 करोड़ परिवारों से संपर्क कर व उन्हें श्रीराम जन्मभूमि से सीधा जोडकर रामत्व का प्रसार करेंगे। चण्डीगढ़ में यह अभियान15 जनवरी से शुरू होकर 31 जनवरी तक चलेगा। इसी तरह में पंजाब में भी यह अभियान मकर सकांति से शुरू होकर माघ पूर्णिमा तक चलेगा जिसके लिए कार्यकर्ता टोलियों में प्रदेश के 12724 गांव में संपर्क करेंगे, जिसमें हर जाति, मत, पंथ, संप्रदाय, भाषा के लोगों के सहयोग के साथ श्रीराम राम मंदिर में एक वास्तव में एक राष्ट्र मंदिर का रूप लेगा। असंख्य राम भक्तों के संघष व बलिदान का नमन करते हुए प्रत्येक राम भक्त से इस रामकाज के लिए बढ़-चढ़ के आगे आने का आवाहन किया। उन्होंगे कहा कि इसके लिए लगे सिर्फ निधि दानी ही नहीं अपितु समय दानी भी चाहिए। खंडेलवाल ने बताया कि मंदिर के निर्माण की तैयारी तेज चल रही है। मुंबई, दिल्ली, चेन्नई तथा गुवहाटी के आई आई टी. सीपीआरआई रूड़की, लांस एंड टर्बो तथा  टाटा के विशेष इंजिनियर मंदिर की मजबूत नीव की ड्राइंग पर परामर्श कर रहें है। बहुत शीघ्र नींव का प्रारूप सामने आ जाएगा। संपूर्ण मंदिर पत्थरों का है। प्रत्येक माजिल की उंचाई 20 फीट, लंबाई 360 फीट तथा बजाई २२५ फ़ीट है। यह मंदिर परिसर 108 एकड भूमि पर निर्माण होने वाला है। इस अभियान के सह प्रमुख प्रदीप शर्मा ने कहा कि देश कि वर्तमान पीढ़ी को इस मंदिर के इतिहास की सच्चाईयों से अवगत करवाने की योजना बनी है। प्रदेश के लगभग शत प्रतिशत जनसंख्या को घर घर जाकर श्रीराम जन्मभूमि की एतिहासिक सच्चाई से अवगत करवाया जाएगा। लोगों की प्रबल इच्छा है कि भगवान की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर शीघ्र बनें। उन्होंने कहा कि इस जगासंर्पक अनियाग में 40 लाख से भी अधिण कार्यकर्ता जुटेंगे तथा समाज स्वेच्छा से सहयोग करेगा क्योंकि काम भगवान का है वं मंदिर भी श्रीराम जी का है। भगवान के कार्य में धन बाधा नहीं हो सकता । आर्थिक विषय में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए न्यास ने रूपए 10 ,100 तथा 1 हजार रुपए के कूपन  व रसीदें छापी है। समाज जैसा देगा उसकी को अनुरूप कार्यकर्ता कूपन या रसीद देंगे तथा पंजाब के 12720 गांवों में भगवान के मंदिर का चित्र व श्रीराम जन्मभूमि का साहित्य भी घर घर पहुंचाएंगे।प्रदेश मे यह अभियान सुचारू रूप से चले इसके लिए प्रांत स्तरीय एक समिति का गठन किया गया है। जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों से सम्माननीय व्यक्तियों को शामिल किया गया है तथा अनेकों संत महात्माओं को संस्था के नाते इस अभियान में जोडा गया है ताकि यह अभियान जन जन का अभियान बन सके। पंजाब प्रांत की समिति में अभियान संरक्षण पूजनीय आतुल कृष्ण जी महाराज संयोजक, मार्गदर्शक मण्डल, विहिप पंजाब अभियान पालक विजय पाल प्रान्त संगठन मंत्री, विहिप पंजाब प्रांत अभियान प्रमुख- राम गोपाल प्रान्त पर्यावरण प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पंजाब प्रांत साह अभियान प्रमुख राम सिंह , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ , खन्ना पंजाब सह अभियान प्रमुख प्रदीप शर्मा प्रदेश सह मंत्री, विहिप को लगाया गया है। प्रदीप शर्मा ने बताया कि चंडीगढ़ में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण अभियान के तहत के सभी 21 गांवों में 3 लाख परिवारों के लगभग 12 लाख लोगों से जन संपर्क किया जाएगा।

 

No comments: